प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शामली में गैंगस्टर फिरोज खान की 30 करोड़ की...

शामली में गैंगस्टर फिरोज खान की 30 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

शामली जिले के झिंझाना में पुलिस प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 14 सम्पत्तियों को कुर्क कर दिया है।

शामली में गैंगस्टर फिरोज खान की 30 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क

Gangster Firoz Khan property worth Rs 30 crore seized in Shamli |

शामली। जिले के झिंझाना में पुलिस प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 14 सम्पत्तियों को कुर्क कर दिया है। एसडीएम और एसपी की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में झिंझाना में बैंक्वेट हॉल, स्वीमिंग पूल, कृषि भूमि, दुकानें, प्लॉट आदि को जब्त किया गया है जिनकी वर्तमान कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है। प्रशासन ने सभी सम्पत्तियों कुर्की का बोर्ड लगा दिया है।

गैंगस्टर के खिलाफ अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं 21 मामले

फिरोज खान झिंझाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है जो वर्तमान में गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहा है। इसके खिलाफ जनपद शामली, सहारनपुर और मेरठ में हत्या, रंगदारी, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा तथा गैंगस्टर एक्ट आदि के कुल 21 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस कुर्की की कार्रवाई के लिए पहले उसके पैतृक आवास पर नोटिस तामील कराने पहुंची थी लेकिन गैंगस्टर के परिजनों ने हंगामा करते हुए नोटिस तामील नहीं किया। इसके बाद अधिकारियों ने कस्बे में ढोल नगाड़ों के साथ फिरोज की संपत्ति कुर्क करने के लिए मुनादी कराई।

फिरोज की जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी: एसपी

फिलहाल फरार हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। उसके बैंकों एकाउंट की डिटेल खंगालने पर खाली मिले हैं। ऐसे में अब उसके परिवार के लोगों के एकाउंट की जांच की जा रही है। वहीं, एसपी शामली का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति पुलिस को फिरोज के बारे में जानकारी देता है तो उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bengali-actress-parno-mittra-left-bjp-and-joined-tmc/102575

बांग्ला अभिनेत्री पर्णो मित्रा भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल

Related to this topic: