प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तुरकौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोतिहारी में गांजा बेचते युवक को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा, 100 ग्राम गांजा बरामद

तुरकौलिया पुलिस ने नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मोतिहारी में गांजा बेचते युवक को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा 100 ग्राम गांजा बरामद

Ganja Smuggler Arrested Red-Handed by Turkaulia Police |

मोतिहारी (बिहार)। तुरकौलिया पुलिस ने नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।

आरोपी गांजा बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर पंचायत के अमरखिया बाजार में एक व्यक्ति द्वारा किराना दुकान के बगल में बैठकर गांजा बेचने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष संपत कुमार के निर्देश पर छापेमारी की गई। इस दौरान बेलवाराय नरियरवा निवासी लालदेव पंडित को गांजा की पुड़िया बनाकर बेचते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से 100 ग्राम गांजा बरामद किया। मामले में पीएसआई सितारा देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पंतजलि मेगा स्टोर में ₹65 हजार की चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद की नकदी

Related to this topic: