रायसेन। जिले के गोहरगंज में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सलमान दो जगह दिखा। पहले वह एक ट्रैक्टर ट्राली को रास्ता दिखाता और दूसरी बार वह सिगरेट खरीदता दिखा।
गौहरगंज रेप केस का आरोपी सलमान सिगरेट खरीदते व ट्रैक्टर ट्राली को रास्ता दिखाते दिखा
भारी संख्या में पुलिस मौके पर तैनात
प्राइम न्यूज नेटवर्क
रायसेन। जिले के गोहरगंज में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सलमान दो जगह दिखा। पहले वह एक ट्रैक्टर ट्राली को रास्ता दिखाता और दूसरी बार वह सिगरेट खरीदता दिखा। रायसेन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने इसकी पुष्टि की है और कहा कि दोनों जगह दिख रहा सख्त सलमान ही है। इस बीच, आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला ने कहा, जहां भी लीड मिल रही है पुलिस वहां पहुंच रही है और उसकी खोज जारी है। शीघ्र उसे पकड़ लिया जाएगा।
मालूम हो कि 21 नवंबर की शाम को छह साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी 23 वर्षीय सलमान वहां से गुजरा औऱ बच्ची को अकेला देखकर बात करने लगा। फिर चाकलेट देने के बहाने ले जाकर बच्ची से रेप किया औऱ भाग गया। देर तक बच्ची के नजर नहीं आने पर परिजन उसे ढूंढने लगे। तब कुछ लोगों ने बताया कि बच्ची सलमान के साथ दिखी थी। सभी जंगल की तरफ गये। जंगल में ही बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची को परिजन औबेदुल्लागंज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई। डाक्टरों ने बच्ची को भोपाल रेफर किया है। अभी एम्स में इलाज चल रहा है।
उधर, सलमान की तलाश में पुलिस की 20 टीमें और 300 पुलिस कर्मी जुटे हुए हैं। कई पोस्टर लगाए गये हैं। ड्रोन से भी तलाश जारी है। उसपर 30 हजार का इनाम घोषित किया गया है। गौहरगंज में बुधवार को अघोषित कर्फ्यू के हालात रहे। स्थिति पर 500 से अधिक जवान नजर रख हुए हैं। साथ ही क्विक स्पेशल रिस्पॉस टीम भी मौके पर है। बुधवार को देवरी, बेगमगंज और मंडीदीप के बाजार बंद रहे। आरोपी को तलाशने पुलिस भोपाल, बाड़ी, होशंगाबाद और करीब के इलाके को छान रही है। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।
इस बीच रायसेन के प्रभारी कलेक्टर तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने कहा कि घरना खत्म होने के बाद कुछ लोग एक इलाके की ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। माहौल सामान्य रहे, इसके लिए कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।
इसे भी पढेंः
मप्र के आईएएस अफसर संतोष वर्माको नोटिस
नोटिस में कहा-ब्राह्मणों की बेटियों पर दिया बयान गंभीर कदाचरण
https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-iam-verma-noticed-for-his-remark-related-brahmins/98977