प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली

गया में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी, दरोगा के छोटे बेटे की मौत और बड़ा बेटा गंभीर

गया के मानपुर में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी में दरोगा सुधांशु शेखर के छोटे बेटे रानू सिंह की मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे मोनू सिंह की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गया में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी दरोगा के छोटे बेटे की मौत और बड़ा बेटा गंभीर

Gaya Firing During Durga Puja Kills SI's Son, Elder Son Critical |

गया (बिहार)। गया जी दुर्गा पूजा के दौरान गया जिले के मानपुर में गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा आहार के पास सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के निकट बदमाशों ने मोतिहारी में तैनात दरोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दोनों बेटों को गोली मार दी। इस घटना में छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे मोनू सिंह (32) की हालत गंभीर बनी हुई है, जैसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.दोनों भाई मूल रूप से गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार पिछले कुछ वर्षों से मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में रह रहा है।

झगड़े के बाद फोन कर बुलाए गए दोनों भाई

परिजनों के मुताबिक मोहल्ले में कुछ दूर पर किसी से झगड़ा हुआ था और दोनों भाइयों को फोन करके बुलाया गया जब वहां पर दोनों भाई पहुंचे तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दिया जिसमें फायरिंग में छोटे भाई रानू शेखर और बड़े भाई मोनू शेखर को गोली लग गई|

जुए के विवाद में गोलीबारी की आशंका

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि घटनास्थल के आसपास जुआ और शराब का अड्डा संचालित होता है। आशंका जताई जा रही है कि जुए को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है वहीं पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है|

घटनास्थल से खोखे बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं।फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गोलीबारी में शामिल आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, पोखर में डूबने से 7 वर्षीय राहुल की मौत

Related to this topic: