प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया हत्यारा

गाजियाबाद में मर्डर का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर, ₹50 हजार का था इनाम

गाजियाबाद के खोड़ा में किशोर की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी रविवार तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया।

गाजियाबाद में मर्डर का मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर ₹50 हजार का था इनाम

Ghaziabad Murder Accused Shot Dead in Encounter with Police |

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। गाजियाबाद के खोड़ा में किशोर की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी रविवार तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। गाजियाबाद पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि आरोपी पर ₹50 हजार का इनाम था और वह खोड़ा थाना और इंदिरापुरम पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया।

असद के रूप में हुई आरोपी की पहचान

पुलिस ने अपने पोस्ट में लिखा कि खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की हत्या मामले के मुख्य आरोपी पर ₹50 हज़ार रुपये का इनाम था जो खोड़ा थाना और इंदिरापुरम पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी की पहचान असद पुत्र नवाब के रूप में हुई है। आरोपी गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के मदरसा वाली गली का रहने वाला था।

डीसीपी ने दी मुठभेड़ की पूरी जानकारी

DCP धवल जायसवाल ने कहा, "आज, पुलिस टीम को सूचना मिली कि असद खोड़ा थाना क्षेत्र में अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है और उनसे कुछ पैसे लेकर भागने की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर पूरी टीम ने पूरे इलाके की तलाशी ली और चेकपॉइंट लगाए। इसी क्रम में असद और उसका एक दोस्त बाइक पर यहां आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने और चेतावनी देने की कोशिश की लेकिन रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसमें असद को गोली लग गई।"

कांस्टेबल भी घायल, हथियार और बाइक बरामद

घटना के बाद मुख्य आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, साथ ही एक कांस्टेबल को भी अस्पताल ले जाया गया जो इस घटना में घायल हो गया था। पुलिस टीम इस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और पिस्तौल बरामद कर ली है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने प्रौद्योगिकी चुराने वाली ईरानी कंपनियों पर लगाई पाबंदी

Related to this topic: