प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गिरिराज सिंह बोले - घुसपैठियों को बचाने के लिए CM

घुसपैठियों को बचाने के लिए सीएम ममता बनर्जी का धरना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरना कार्यक्रम के दौरान टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर...

घुसपैठियों को बचाने के लिए सीएम ममता बनर्जी का धरना  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

घुसपैठियों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरना कार्यक्रम के दौरान टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त जैसे संवैधानिक पद पर नहीं बैठे होते तो वे (कल्याण बनर्जी) उनकी उंगली काट देते। 

टीएमसी सांसद कल्याण मुखर्जी के इस बयान पर राजनीतिक हलकों में भारी प्रतिक्रिया हुई है। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण मुखर्जी के इस बयान से टीएससी के नेताओं की मानसिकता का खुलासा होता है कि उनमें संविधान और लोकतंत्र के प्रति सम्मान नहीं है। 

टीएमसी सांसद और अधिवक्ता कल्याण मुखर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जब एसआईआर में वैध वोटरों के नाम काटे जाने और एसआईआर की वजह से वोटरों व बीएलओ की आत्महत्या की घटनाओं के मद्दे को लेकर दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की थी तो ज्ञानेश कुमार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपमानित किया था। टीएमसी सांसद ने मुख्य चुनाव आयोग पर भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-spoke-at-an-interactive-session-of-the-it-fraternity/147817

Related to this topic: