प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर...

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में...

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल |

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां तमिलनाडु एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 साल की एक मासूम बच्ची युविका गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची की स्थिति अत्यंत नाजुक है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

बच्ची की मां है मामले में आरोपी

​इस मामले में बच्ची की मां को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बच्ची की मां के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का केस दर्ज किया है। ​घटना के बाद बच्ची को तत्काल इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, ​शुरुआती तीन दिनों तक उसका इलाज नर्मदापुरम के बंसल अस्पताल में चला।

​गुरुवार शाम को बच्ची की हालत अचानक और अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत भोपाल स्थित हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में शिफ्ट किया गया। ​बच्ची को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है क्योंकि उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।

​पुलिस की कार्रवाई

​इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब जांच के बाद पुलिस ने बच्ची की मां को ही इस हादसे का जिम्मेदार मानते हुए उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में यह घटना घटी। बताया जाता है कि बच्ची की हालत के लिए उसकी मां ही जिम्मेदारा है। उसी ने बच्ची को रेलवे ट्रैक पर फेक दिया था। बच्ची गंभी है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/young-woman-from-madhya-pradesh-traveled-km-to-ludhiana-to-meet/150668
 

Related to this topic: