प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में...

महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में 305 कन्याओं का विवाह

खजुराहो। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में...

महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में 305 कन्याओं का विवाह

महाशिवरात्रि पर बागेश्वर धाम में 305 कन्याओं का विवाह |

खजुराहो। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में इस वर्ष 305 कन्याएं परिणय सूत्र में बंधेंगी। यह आयोजन लगातार सातवां वर्ष है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और विशिष्ट अतिथि शामिल होते हैं।

नौ देश के राजदूतों के आने की संभावना

आयोजकों के अनुसार, समारोह में 9 देशों के राजदूतों के आने की संभावना है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, प्रसिद्ध भजन गायक जूबिन नौटियाल, रामभद्राचार्य सहित कई अन्य विशिष्ट हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

सामाजिक समरसता के उद्देश्य से आयोजन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सभी जोड़ों के लिए मंडप, भोजन, वस्त्र और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं धाम की ओर से की जाती हैं। सामाजिक समरसता और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है।

सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था

महाशिवरात्रि के मौके पर धाम में विशेष पूजा-अर्चना और भजन संध्या का भी आयोजन होगा। प्रशासन ने कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: