प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोवा एक्सप्रेस की ट्रॉली से टक्कर

शाजापुर में गोवा एक्सप्रेस की ट्रॉली से टक्कर, एक रेलकर्मी की मौत और दूसरा गंभीर घायल

शाजापुर में झोंकर रेलवे फाटक के पास गोवा एक्सप्रेस की ट्रैक मेंटेनेंस ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में एक रेलकर्मी की मौत और दूसरा गंभीर घायल हो गया। रेल यातायात आधे घंटे प्रभावित रहा।

शाजापुर में गोवा एक्सप्रेस की ट्रॉली से टक्कर एक रेलकर्मी की मौत और दूसरा गंभीर घायल

Goa Express Hits Railway Trolley in Shajapur, One Worker Killed |

शाजापुर (मध्य प्रदेश)। मक्सी-पीर उमरोद के बीच ग्राम झोंकर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोवा एक्सप्रेस ट्रेन ने ट्रैक मेंटेनेंस में लगी स्थायी मार्ग निरीक्षक ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में एक रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के कारण करीब आधे घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और यातायात सुचारू कराया।

ट्रैक सुधार कार्य के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार, मक्सी-पीर उमरोद के बीच रेलवे ट्रैक पर सुधार कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मक्सी की ओर से आ रही डायवर्टेड गोवा एक्सप्रेस ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रैक सुधारक रेलकर्मी भगवानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कर्मचारी का पैर कट गया। दोनों कर्मचारी बलियासोन, जिला शाजापुर के निवासी बताए गए हैं।

रेलवे ने बहाल किया यातायात

दुर्घटना के बाद रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और रेल यातायात बहाल कराया। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हुई है और दूसरा गंभीर घायल है। घटना के कारण करीब आधे घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   बरेली में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला बीफार्मा छात्र का शव, मोबाइल में मिला वीडियो

Related to this topic: