प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वीडियो देख लोग हुए हैरान

भोपाल में अनोखा जुगाड़: ओला स्कूटर की डिग्गी में मेमनों की सवारी, वीडियो वायरल

भोपाल शहर में एक युवक अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिग्गी (बूट स्पेस) में दो छोटे-छोटे बकरी के मेमनों को बैठाकर सड़क पर बेफिक्र होकर घूमता नजर आया।

भोपाल में अनोखा जुगाड़ ओला स्कूटर की डिग्गी में मेमनों की सवारी वीडियो वायरल

Goat Kids Ride in Ola Scooter Boot, Bhopal Video Goes Viral |

भोपाल (मध्यप्रदेश)। अपनी तहजीब और झीलों के लिए मशहूर भोपाल शहर इन दिनों एक अनोखे 'देसी जुगाड़' के कारण लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक युवक अपनी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिग्गी (बूट स्पेस) में दो छोटे-छोटे बकरी के मेमनों को बैठाकर सड़क पर बेफिक्र होकर घूमता नजर आया।

यह है पूरा मामला

यह दिलचस्प नजारा भोपाल के एयरपोर्ट रोड का है। एक युवक इलेक्ट्रिक स्कूटर चला रहा है पर राहगीरों का ध्यान तब गया जब उन्होंने स्कूटर की खुली हुई डिग्गी को देखा। आमतौर पर सामान रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले इस बूट स्पेस में दो नन्हें मेमने आराम से बैठे हुए थे और बाहर के नजारे ले रहे थे।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

जैसे ही यह वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला, देखते ही देखते यह वायरल हो गया। लोगों ने इस पर मज़ेदार कमेंट्स किए। एक ने लिखा- "पहली बार ओला का ऐसा इस्तेमाल देखा।" कई यूजर्स ने ओला स्कूटर के बड़े बूट स्पेस की तारीफ करते हुए इसे 'स्मार्ट परिवहन' बताया। एक ने कहा "भोपाल में सब मुमकिन है।" स्थानीय लोगों ने इसे भोपाल का खास 'जुगाड़' करार दिया।

सुरक्षा पर सवाल भी उठाए

कुछ लोग इसे देखकर मुस्कुरा रहे हैं, वहीं कुछ पशु प्रेमियों ने जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाहिर की है कि चलती गाड़ी में इस तरह जानवरों को ले जाना उनके लिए खतरनाक हो सकता है। खास बात: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी बड़ी डिग्गी (34 लीटर से अधिक) के लिए जाना जाता है, लेकिन भोपाल के इस युवक ने इसे 'कैटल कैरियर' बनाकर इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। भोपाल का यह 'बकरी बूट स्पेस' वीडियो अब मीम्स और चर्चाओं का केंद्र बन गया है। युवाओं का कहना है कि यह भारत के असली टैलेंट का एक और नमूना है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/twin-blasts-in-punjab-trigger-panic-nia-joins-investigation/183023

अमृतसर-जालंधर धमाकों से दहशत, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Related to this topic: