प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • संभल: रंगदारी वसूलने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज, शारीरिक शोषण का आरोप लगा कर सिपाही से वसूले थे साढ़े तीन लाख रुपए, सिपाही की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
  • कानपुर: कल्याणपुर थाने में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षकों और छात्रों की पुरानी लड़ाई के चलते प्रदर्शन, मामले में पुलिस ने कहा- 'छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह का प्रयास किया जा रहा, घटना की पूरी जांच की जा रही है'
  • बरेली: कई टन गन्ने से लदा ट्रक कार पर पलटा, हाइड्रा से हटाया गया ट्रक, घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से रिटायर्ड दरोगा को सुरक्षित निकला
  • लखनऊ: BSP सुप्रीमो मायावती ने पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई, पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन पर होगी चर्चा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
  • देहरादून: 4.75 करोड़ के GST चोरी का बड़ा खुलासा, सात फर्मों पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, बिना माल सप्लाई के बनाए जा रहे थे बिल, कार्रवाई के दौरान 1.10 करोड़ रुपये जमा, मामले में राज्य कर विभाग की जांच जारी
  • देहरादून: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का आज उत्तराखंड दौरा, देहरादून में बजट को लेकर महिलाओं से करेंगे संवाद, BJP प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 बजे होगा कार्यक्रम
  • नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गिरी देहरादून में गंदगी की गाज, शहरी विकास विभाग ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को हटाया, शहर की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर की कार्रवाई
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गोतस्कर गोली लगने से घायल, साथी गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, 0.315 बोर का तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद
  • चंदौली: रेलवे कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारी एकता के समर्थन में प्रदर्शन, 8 फरवरी 2026 को पटना कूच करने का ऐलान, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी रहे शामिल

राजगढ़ पैलेस की मिट्टी में मिले सोने के सिक्के

राजगढ़ पैलेस की मिट्टी में मिले सोने के सिक्के

Khajuraho : खजुराहो। खजुराहो के पास स्थित ऐतिहासिक राजगढ़ गांव में सनसनी फैल गई, जब राजगढ़ पैलेस परिसर की मिट्टी में सोने के सिक्के मिलने की चर्चा सामने आई।

राजगढ़ पैलेस की मिट्टी में मिले सोने के सिक्के

राजगढ़ पैलेस की मिट्टी में मिले सोने के सिक्के |

Khajuraho : खजुराहो। खजुराहो के पास स्थित ऐतिहासिक राजगढ़ गांव में सनसनी फैल गई, जब राजगढ़ पैलेस परिसर की मिट्टी में सोने के सिक्के मिलने की चर्चा सामने आई। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई बारिश के बाद पैलेस परिसर से निकली मिट्टी में सोने जैसे सिक्के दिखने लगे, जिसके बाद करीब 70 ग्रामीणों ने मौके पर खुदाई शुरू कर दी।

स्टाफ क्वार्टर बनाने के लिए खोदी गई मिट्टी में सोने के सिक्के निकलने की अफवाह

जानकारी के अनुसार, ऑबेरॉय ग्रुप की ओर से लीज पर लिए गए ऐतिहासिक राजगढ़ पैलेस परिसर में स्टाफ क्वार्टर निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान निकली मिट्टी को सड़क किनारे डाला गया था। इसी मिट्टी में ग्रामीणों को प्राचीन सोने के सिक्के मिलने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

दबे सिक्के ऐतिहासिक

ग्रामीणों का दावा है कि मिट्टी में दबे सिक्के पुराने और ऐतिहासिक प्रतीत हो रहे हैं। वहीं, गांव के सरपंच का कहना है कि सिक्के सड़क निर्माण में डाली गई मिट्टी में दबे हुए थे, जिन्हें बारिश के बाद लोगों ने देखा।

प्रशासन व पुलिस हड़कत में आई

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची टीम ने खुदाई को रुकवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि बिना अनुमति किसी भी तरह की खुदाई गैरकानूनी है और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी किसी भी वस्तु पर सरकार का अधिकार होता है।

प्रमाणिकता व ऐतिहासिक महत्व की हो रही है जांच

फिलहाल मिले सिक्कों की प्रमाणिकता और ऐतिहासिक महत्व की जांच की जा रही है। पुरातत्व विभाग को भी मामले की सूचना दे दी गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सिक्के वास्तव में सोने के हैं या नहीं और वे किस कालखंड से संबंधित हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में उत्सुकता और कौतूहल का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/9-uk-universities-to-open-campuses-in-india/131214

Related to this topic: