प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

गोण्डा में सस्ती जमीन का झांसा देकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा में सस्ती जमीन दिलाने का झांसा देकर 1.30 लाख रुपये चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से 1,00,700 रुपये और बाइक बरामद हुई।

गोण्डा में सस्ती जमीन का झांसा देकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा 3 आरोपी गिरफ्तार

Gonda Police Arrest Three Accused in Cheap Land Scam and Theft Case |

गोण्डा (उत्तर प्रदेश)। सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाकर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को इटियाथोक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,00,700 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त TVS Raider मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में थाना खरगूपुर का एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।पुलिस के मुताबिक, बैजपुर निवासी कफील अहमद दो सितंबर को अपनी बहन के ऑपरेशन के सिलसिले में गोण्डा के एक निजी अस्पताल आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात मोटे पथरकट और शक्ति नाम के व्यक्तियों से हुई। दोनों ने गांधी चबूतरा के पास सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर उन्हें अपने विश्वास में ले लिया। कफील 1.30 लाख रुपये लेकर आरोपियों के बताए स्थान पर पहुंचे, जहां दो अन्य लोग भी मिले। आरोपियों ने जमीन दिखाने के बहाने उन्हें काफी देर तक इधर-उधर घुमाया।

पेशाब करने गए तो बैग से रुपये किए पार

इसी दौरान कफील के पेशाब करने जाने पर आरोपियों ने उनके बैग से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए और बाइक से फरार हो गए। बाद में आरोपियों के मोबाइल भी बंद मिले।पीड़ित की तहरीर पर इटियाथोक थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस टीम ने शनि देव मंदिर के पास खरगूपुर रोड स्थित बेन्दुली मोड़ से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शक्ति उर्फ शक्तिराम, मोटे उर्फ सूर्यनारायन पथरकट और राधेश्याम उर्फ बाबू जी के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर लोगों को फंसाता था।

हिस्ट्रीशीटर समेत आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, कफील से आरोपियों ने 13 अगस्त को भी 1.50 लाख रुपये लिए थे। दो सितंबर को 1.30 लाख रुपये लेकर उन्हें बुलाया गया और मौका पाकर रकम चोरी कर ली गई।पुलिस के मुताबिक, शक्ति उर्फ शक्तिराम थाना खरगूपुर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी तथा आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। 

आरोपियों पर दर्ज हैं धोखाधड़ी के मुकदमे

वहीं राधेश्याम के खिलाफ बलरामपुर के कोतवाली नगर और तुलसीपुर थाने में धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव तोमर, उपनिरीक्षक राजेश दूबे, हेड कांस्टेबल इमरान अहमद, हेड कांस्टेबल धनन्जय यादव और कांस्टेबल सूर्यनाथ यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें:   अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सेवानिवृत्त JE रामचन्द्र तिवारी की मौत

Related to this topic: