प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोण्डा में चोरी का खुलासा

गोंडा में खेत के कमरे का ताला तोड़कर बैटरी और झटका मशीन चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

गोंडा में खेत के कमरे का ताला तोड़कर बैटरी और इलेक्ट्रिक झटका मशीन चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

गोंडा में खेत के कमरे का ताला तोड़कर बैटरी और झटका मशीन चोरी तीन आरोपी गिरफ्तार

Gonda Police Arrest Three in Battery and Electric Shock Machine Theft Case |

गोण्डा (उत्तर प्रदेश)। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर बैटरी और इलेक्ट्रिक झटका मशीन चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की गई इलेक्ट्रिक झटका मशीन, 12 वोल्ट की बैटरी तथा 480 रुपये नकद बरामद किए हैं।

कमरे का ताला तोड़कर बैटरी और झटका मशीन ले गए थे चोर

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 की रात ग्राम सुभागपुर निवासी सुनील कुमार मौर्या के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एक बैटरी और इलेक्ट्रिक झटका मशीन चोरी कर ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 1025/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी।

चमनमुनी आश्रम के पास झाड़ियों में छिपे तीनों आरोपी गिरफ्तार

30 अक्टूबर को कोतवाली देहात पुलिस टीम सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना से संबंधित तीन व्यक्ति चमनमुनी आश्रम श्मशान स्थल के पास झाड़ियों में चोरी का सामान बेचने की फिराक में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। 

उनकी निशानदेही पर पेड़ के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई इलेक्ट्रिक झटका मशीन और 12 वोल्ट की बैटरी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र राम प्रसाद, उमेश पुत्र फौजदार और कुलदीप वर्मा पुत्र विक्रम वर्मा निवासी भीठी पटखौली, थाना कोतवाली देहात, गोण्डा के रूप में हुई है।

तीनों आरोपियों को न्यायालय भेजा, पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह तथा कांस्टेबल नरेंद्र यादव, विकास यादव और सर्वेश कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:   बांदा में जमीन विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, आरोपी बेटा और मामा गिरफ्तार

Related to this topic: