प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लक्ष्मी नगर में गुंडों ने पिता-पुत्र को...

लक्ष्मी नगर में गुंडों ने पिता-पुत्र को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से क्रूरता की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक समूह ने पिता-पुत्र के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की और उन्हें निर्वस्त्र किया।

लक्ष्मी नगर में गुंडों ने पिता-पुत्र को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा

Goons strip, brutally assault father-son duo in Laxmi Nagar |

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से क्रूरता की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक समूह ने पिता-पुत्र के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की और उन्हें निर्वस्त्र किया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे लेकिन किसी ने उनको बचाने की कोशिश नहीं की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी गुस्सा है और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना के दौरान अपने घर के आगे खड़ा था पीड़ित परिवार

पीड़ित परिवार के अनुसार, यह घटना 2 जनवरी दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच उनके अपने घर के बाहर हुई। पीड़ित युवक की मां रीता गर्ग ने बताया कि हिंसा तब शुरू हुई जब उनका परिवार घर के बाहर खड़ा था। रीता गर्ग ने बताया कि, "यह संपत्ति हमारे नाम पर है। क्या हम अपनी संपत्ति पर खड़े नहीं हो सकते? उस दिन, मैं और मेरे पति घर के बाहर खड़े थे। तभी शुभम यादव नाम का एक लड़का आया और उसने मेरे पति को पकड़ लिया। जब मैंने अपने पति को बचाने की कोशिश की, तो पिंटू यादव नाम का व्यक्ति आया। उसने अपनी थार गाड़ी इतनी तेजी से रोकी कि मेरे पति बाल-बाल बचे।"

विकास यादव, पिंटू यादव और शुभम यादव पर मारपीट और निर्वस्त्र करने का आरोप

पीड़िता ने विकास यादव, पिंटू यादव और शुभम यादव का नाम लेते हुए कहा कि इन लोगों ने उनके पति को पीटना शुरू किया। उन्होंने आगे बताया कि, "इससे पहले कि मैं उन्हें बचा पाती, उन्होंने उन्हें पेड़ के पास जमीन पर पटक दिया और मुझे धक्का दे दिया। उन्होंने मेरे पेट में लात मारी और मेरे बाल खींचे। उन्होंने मेरा इतना अपमान किया, मैं मदद के लिए थाने की ओर भागी। तब तक ये लोग घर में घुस गए और मेरे बेटे को घसीट कर ले गए। उन्होंने उसके सारे कपड़े उतार दिए। उसे नग्न करके पीटा गया। लोग देख रहे थे। मेरा बेटा हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा।"

अब तक पिंटू यादव की हुई है गिरफ्तार

पिता राजेश गर्ग ने कहा कि पुलिस ने अब तक केवल पिंटू यादव को गिरफ्तार किया है। बाकी सब फरार हैं। वे चाहता हैं कि उन सभी को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाए। पीड़ित परिवार का दावा है कि उनके दोनों बेटे डर और सदमे के कारण घर छोड़कर चले गए हैं और उनके मोबाइल फोन बंद हैं, जिससे उनके ठिकाने के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/us-claims-indian-ambassador-asked-for-tariff-reduction/103692

अमेरिका का दावा: भारतीय राजदूत ने टैरिफ घटाने को कहा था

Related to this topic: