MP News : नई दिल्ली भोपाल। मध्य प्रदेश सहित देश के कई शहरो में बढ़ते डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार नई तकनीकी रणनीति पर..
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश सहित देश के कई शहरों में बढ़ते डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार नई तकनीकी रणनीति पर काम कर रही है। सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री की विशेष टीम सक्रिय रुप से इसमें लगी हुई है। विशेष टीम ‘किल स्विच’ मैकेनिज़्म तैयार कर रही है। इससे डिजिटल ठगी और फर्जी गिरफ्तारी जैसे मामलों को रोका जा सकेगा।
ऐसे काम करता है डिजिटल अरेस्ट
डिजिटल अरेस्ट में आरोपी खुद को किसी जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए लोगों को डराते हैं और उन्हें मानसिक दबाव में लेकर अपने जाल में फंसा लेते हैं। कई मामलों में पीड़ितों से मोटी रकम भी वसूली जाती है।
फर्जी वीडियो, कॉल को रोकना संभव होगा
प्रस्तावित ‘किल स्विच’ सिस्टम से फर्जी कॉल, वीडियो कॉल और डिजिटल माध्यमों से होने वाली ठगी को ब्लॉक किया जा सकेगा। इस तकनीक से संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों की पहचान संभव होगा। इसके साथ इस तरह के कॉल, वीडियो को रियल-टाइम में निष्क्रिय करना संभव होगा।
साइबर सुरक्षा ढांचे को बेहतर बनाने पर विचार
गृह मंत्रालय स्तर पर इस रणनीति पर मंथन चल रहा है। संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाया जा रहा है। आने वाले समय में इसे साइबर सुरक्षा ढांचे का अहम हिस्सा बनाए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-cricketers-visit-pench-tiger-reserve/105803