MP News : नर्मदापुरम। मां नर्मदा के पावन तट पर नर्मदा जयंती महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य मंगलाचरण के साथ होगा।
MP News : नर्मदापुरम। मां नर्मदा के पावन तट पर नर्मदा जयंती महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य मंगलाचरण के साथ होगा। दो दिवसीय मां नर्मदा प्रकटोत्सव एवं गौरव दिवस के अवसर पर सेठानी घाट सहित पूरे नर्मदापुरम शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। रोशनी, रंगीन झालरों और विशेष सजावट से सेठानी घाट अद्भुत और मनोहारी दृश्य प्रस्तुती की गई।
उत्सव की शुरूआत सुबह
उत्सव की शुरुआत सुबह 9.30 बजे सेठानी घाट पर मंगलाचरण के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रैम हुए। इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण के रूप में सेठानी घाट पर पहली बार लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन का आयोजन रहा जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा।
जल मंच से करेंगे मुख्यमंत्री अभिषेक
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान जल मंच से मां नर्मदा का अभिषेक किया। इसके लिए नर्मदा नदी के बीच विशेष रूप से जल मंच तैयार किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए।
शहर के प्रवेश द्वार को सजाया
शहर के प्रमुख मार्गों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। नर्मदा भक्तों की सुविधा के लिए यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट रही।
प्रकटोत्सव के साथ धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम
मां नर्मदा प्रकटोत्सव के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन-कीर्तन और लोककलाओं का आयोजन भी किया गया। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक, बल्कि नर्मदा घाटों के पर्यटन को भी नई पहचान देगा।
नर्मदा जयंती महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और शहरवासियों में विशेष उत्साह रहा। देश-प्रदेश से बड़ी संख्या में भक्त नर्मदा दर्शन के लिए नर्मदापुरम पहुंचे।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-attacks-congress-sp-and-bsp-up-was-made-a-sick-state/111123