उज्जैन। शहर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के संपन्न होने के बाद, एक बार फिर उत्सव के रंग में डूबने को तैयार है। आगामी 26 फरवरी 2026 को बाबा महाकाल का 26वां शाही रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है।
उज्जैन। शहर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के संपन्न होने के बाद, एक बार फिर उत्सव के रंग में डूबने को तैयार है। आगामी 26 फरवरी 2026 को बाबा महाकाल का 26वां शाही रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा है।
मांगलिक कार्य होंगे
विवाह की परंपराओं को निभाते हुए उत्सव में कई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत का आयोजन होगा।
शाही बारात गाजे- बाजे के साथ निकलेगी
बाबा महाकाल की शाही बारात नगरकोट से गाजे-बाजे के साथ निकलेगी। इस बारात में बड़ी संख्या में भक्त 'बाराती' बनकर शामिल होंगे। आयोजन को लेकर उत्साह इतना है कि पूरे शहर में 'पीले चावल' (पारंपरिक निमंत्रण) बांटकर नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विशेष पकवान बनेंगे, नगर भोज होगा
इस रिसेप्शन का मुख्य आकर्षण 'नगर भोज' होगा, जिसमें पूरे शहर के लिए विशेष पकवान तैयार किए जा रहे हैं। आयोजन नृसिंह घाट स्थित कुमावत समाज की धर्मशाला में होने की संभावना है। भोज में इंद्राणी, सीताफल रबड़ी, आम का रस, काजू कतली जैसी मिठाइयों के साथ-साथ तंदूरी रोटी, मिक्स वेज और दाल-चावल जैसे कई व्यंजनों का आनंद श्रद्धालु उठा सकेंगे।
भक्त करेंगे महाकाल आरती
उज्जैन में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है जहाँ महाशिवरात्रि (शिव-पार्वती विवाह) के बाद भक्त अपने आराध्य के विवाह की खुशी में इस तरह का 'शाही रिसेप्शन' आयोजित करते हैं। यह आयोजन महाकाल आरती परिवार और स्थानीय भक्तों द्वारा मिलकर किया जाता है।
यह भी पढ़े: कटारे ने सत्र के बीच दिया इस्तीफा
https://www.primenewsnetwork.in/state/katara-resigns-mid-session-over-dispute/144871