प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

काशी में गूंजेगी सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा

काशी में गूंजेगा सम्राट विक्रमादित्य का गौरव, 3 से 5 अप्रैल तक भव्य महानाट्य

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार भारतीय सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को वैश्विक पटल पर लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

काशी में गूंजेगा सम्राट विक्रमादित्य का गौरव 3 से 5 अप्रैल तक भव्य महानाट्य

फाइल फोटो |

भोपाल/वाराणसी। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार भारतीय सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को वैश्विक पटल पर लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में, विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल 2026 तक "महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य" का भव्य मंचन किया जाएगा।

उज्जैन का अभियान बाबा विश्वनाथ की नगरी में पहुंचा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर उज्जैन से शुरू हुआ यह अभियान अब बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी तक पहुँच रहा है। यह आयोजन उज्जैन और वाराणसी के बीच एक सांस्कृतिक सेतु का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य केवल एक शासक नहीं, बल्कि भारतीय न्यायप्रियता, वीरता और सुशासन के जीवंत प्रतीक हैं।

विक्रम संवत का गौरव

यह महानाट्य लोगों को उस कालखंड से परिचित कराएगा जब लगभग 2100 वर्ष पूर्व विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर 'विक्रम संवत' की शुरुआत की थी, जो भारतीय खगोल विज्ञान की श्रेष्ठता को दर्शाता है। तीन दिवसीय इस मंचन में विक्रमादित्य के पराक्रम के साथ-साथ उनकी प्रसिद्ध 'नवरत्न सभा' (जिसमें कालिदास और वराहमिहिर जैसे विद्वान शामिल थे) को भी जीवंत रूप में दिखाया जाएगा। इस नाटक के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारत के समृद्ध इतिहास और सम्राट विक्रमादित्य के जनहितैषी कार्यों से रूबरू कराने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/umang-singhar-slams-mp-government-announces-aid-for-victims/152690

छिंदवाड़ा बस हादसे पर उमंग सिंघार का हमला, मुआवजा नीति पर उठाए सवाल

Related to this topic: