प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गड्ढे में डूबे नानी-नाती

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से नानी-नाती की मौत

औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र में खेत से लौटते समय पानी भरे गहरे गड्ढे में गिरने से नानी और उनके डेढ़ वर्षीय नाती की डूबने से मौत हो गई।

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा पानी भरे गड्ढे में डूबने से नानी-नाती की मौत

Grandmother and Toddler Grandson Drown in Water-Filled Pit in Aurangabad |

औरंगाबाद,(उत्तर प्रदेश)। गोह थाना क्षेत्र के बहुरिया वर्मा गांव में नानी और नाती को पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान उस गांव निवासी विजय पासवान की 40 वर्षीय पत्नी बेनी देवी एवं डेढ़ वर्षीय नाती प्रियांशु के रूप में हुई है।

नानी-नाती साथ गए थे खेत में पटवन के लिए

प्रियांशु अरवल जिले के सोहसा गांव का रहने वाला था। पिता विजय पासवान दिल्ली में कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार की शाम बेनी देवी अपने नाती के साथ खेत में पटवन के लिए पानी खोलने गई थीं। इसके बाद दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में खेत में बने गहरे गड्ढे को देख नहीं सकीं और दोनों उसमें गिर गए।

शाम तक घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू

शाम तक घर नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई। देर रात तक आसपास के खेतों, रास्तों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह ग्रामीणों की नजर खेत में बने गड्ढे पर पड़ी, जहां पानी में दोनों के शव तैरते दिखाई दिए। सूचना मिलते ही गोह थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जन्म के बाद से ही वह अपनी नानी के साथ रहता था मृतक

ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बेनी देवी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। तीन वर्ष पहले 2023 में बड़ी बेटी प्रियंका की शादी हुई थी। मृतक प्रियांशु उसी का बेटा था। जन्म के बाद से ही वह अपनी नानी के साथ रह रहा था, जिसके कारण दोनों के बीच गहरा लगाव था।

पूरे गांव में शोक का माहौल

ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी बेटी हाल ही में ससुराल गई थी, जबकि छोटी बेटी भी अपनी मौसी के घर चली गई थी। ऐसे में बेनी देवी अकेले ही घर और खेत का काम संभाल रही थी। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: सोते समय दिखे यदि ये 5 सपने, तो होने वाला है कुछ बुरा

Related to this topic: