प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दुल्हन के रिश्तेदार ने ली दूल्हे की जान

शादी की खुशियां मातम में बदली, रिश्तेदार ने दूल्हे की गोली मारकर की हत्या

जिले के खेता सराय थाना क्षेत्र में शादी से नाखुश दुल्हन के एक रिश्तेदार ने दूल्हे को गोली मार दी। घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई।

शादी की खुशियां मातम में बदली रिश्तेदार ने दूल्हे की गोली मारकर की हत्या

Groom Shot Dead by Bride’s Relative at Wedding in Jaunpur |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जिले के खेता सराय थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला समाने आया है। यहां इस शादी से नाखुश दुल्हन के एक रिश्तेदार ने दूल्हे को गोली मार दी। इससे पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अधिरारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

प्रदीप बिंद के रूप में हुई आरोपी की पहचान

SSP कुंवर अनुपम सिंह ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान प्रदीप बिंद के रूप में हुई है। इसने आपने एक साथी के साथ मिलकर दूल्हे आजाद बिंद पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने का प्रयास जारी है।

आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित

सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "खेता सराय पुलिस थाना क्षेत्र में एक बारात में गोली चलने की खबर मिली थी। जांच में पता चला कि दुल्हन का एक रिश्तेदार प्रदीप बिंद शादी से नाखुश था। आरोप ने अपने साथी रवि यादव के साथ मोटरसाइकिल पर आया और दूल्हे पर गोली चला दी। घायल के अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।" उन्होने कहा कि परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

आरोपियों ने जानबूझ कर बनाया निशाना

मृतक के पिता राम लखन बिंद ने कहा कि आरोपियों ने जानबूझ कर उनके बेटे को निशाना बनाया है। उन्होंने आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास का खुलासा करते हुए एक पिछली घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब वे मुंबई जा रहे थे तब इन आरोपियों ने उनपर हमला किया था जिससे उनका पैर टूट गया और वे विकलांग हो गए।

सपा नेता ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के नेता राकेश मौर्य ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए प्रशासन की आलोचना की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जिस तरह से एक दूल्हे को उसकी कार रोकने के बाद उसे मारा गया, वह सिस्टम और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। जबकि सरकार दावा करती है कि कानून-व्यवस्था ठीक है। एक शादी समारोह के दौरान हाईवे पर खुलेआम हत्या हो जाती है। यह पूरी तरह से निंदनीय है। मैं मांग करता हूं कि पुलिस आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे और सख्त कार्रवाई करे।" वहीं, बरौर ग्राम पंचायत के प्रधान और मृतक के रिश्तेदार अमर कुमार बिंद ने कहा कि उन्हें घटना का कारणों की जानकारी नहीं है क्योंकि कोई झगड़ा नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/4-year-old-sexually-assaulted-and-murdered-by-65-year-old-man-in-pune/181834

पुणे में 65 वर्षीय व्यक्ति ने 4 साल की मासूम से की दरिंदगी, फिर उतारा मौत के घाट

Related to this topic: