प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जबलपुर जीआरपी की सराहनीय पहल

ट्रेन में छूटा लाखों के गहनों और नकदी से भरा पर्स, जीआरपी की तत्परता से यात्री को मिला वापस

दीक्षा भूमि एक्सप्रेस सेधनबाद निवासी संगीता वर्मा यात्रा कर रही थीं। जबलपुर में ट्रेन से उतरने के दौरान हड़बड़ी में उनका पर्स कोच में ही छूट गया।

ट्रेन में छूटा लाखों के गहनों और नकदी से भरा पर्स जीआरपी की तत्परता से यात्री को मिला वापस

प्रतिकात्मक फोटो |

जबलपुर। दीक्षा भूमि एक्सप्रेस सेधनबाद निवासी संगीता वर्मा यात्रा कर रही थीं। जबलपुर में ट्रेन से उतरने के दौरान हड़बड़ी में उनका पर्स कोच में ही छूट गया। पर्स में बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी मौजूद थे। जीआरपी की सतर्कता से उनका पर्स सुरक्षित मिल गया। घटना 2-3 मार्च के बीच की है।

सुरक्षित मिले कीमती समान

बताया जाता है कि पर्स में लगभग 7 से 8 लाख रुपये के गहने और नकदी सुरक्षित थे। जबलपुर जीआरपी की टीम ने सूचना मिलते ही कोच में तलाशी ली और पर्स को बरामद कर थाने ले आए।

सोशल मीडिया पर चर्चा

कानूनी औपचारिकताएं और पहचान की पुष्टि के बाद जीआरपी ने सामान महिला को सौंप दिया। सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों पर इस घटना की काफी चर्चा हो रही है। महिला यात्री ने अपना कीमती सामान वापस पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

सुरक्षा और विश्वास का संदेश

जीआरपी की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यात्रियों के बीच सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया है। साथ ही जीआरपी ने यात्रा के दौरान कीमती सामान का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही कहा कि आपात स्थिति में तुरंत रेलवे पुलिस या हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-teenagers-drown-in-pond-in-ujjain-investigation-underway/147125

तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Related to this topic: