प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुख्य आरोपी गांधीधाम से गिरफ्तार

राजस्थान में ₹50 लाख की नकबजनी का खुलासा, जिम ट्रेनर निकला मुख्य आरोपी

आबूरोड रीको थाना पुलिस ने रीको कॉलोनी स्थित एक मकान में हुई करीब ₹50 लाख की बड़ी नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राजस्थान में ₹50 लाख की नकबजनी का खुलासा जिम ट्रेनर निकला मुख्य आरोपी

Gym Trainer Arrested in ₹50 Lakh Aburoad Burglary Case |

सिरोही (राजस्थान)। आबूरोड रीको थाना पुलिस ने अप्रैल माह में रीको कॉलोनी स्थित एक मकान में हुई करीब ₹50 लाख की बड़ी नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मासुकखान पुत्र अनवरखान निवासी लुणियापुरा, आबूरोड के रूप में हुई है, जिसे गांधीधाम (गुजरात) से गिरफ्तार किया गया।

करीब ₹47 लाख के जेवरात और ₹1.78 लाख नकद चोरी

पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को रीको कॉलोनी निवासी जितेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपनी पत्नी के साथ 10 अप्रैल को भरूच (गुजरात) गए थे। 11 अप्रैल की रात घर लौटने पर मकान का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर घर से करीब ₹47 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और ₹1.78 लाख नकद चोरी हो गया।

पुलिस ने आरोपी को गांधीधाम से किया गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी डाटा का विश्लेषण किया। लंबे समय तक निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया। आरोपी के गांधीधाम में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

पेशे से जिम ट्रेनर है आरोपी, पीड़ित के घर से था आना-जाना

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पेशे से जिम ट्रेनर है तथा उसका प्रार्थी के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने घर की गतिविधियों और कीमती सामान की जानकारी जुटाई। प्रार्थी के गुजरात जाने की जानकारी मिलने पर उसने सूने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महंगे शौक और ऐशो-आराम के लिए चोरी करना स्वीकार किया है। इस कार्रवाई में रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत के नेतृत्व में गठित टीम के पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: लक्ष्मी भंडार पर सख्ती की चेतावनी, अन्नपूर्णा योजना से महिलाओं को मिलेगा लाभ: शुभेंदु अधिकारी

Related to this topic: