प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

एक बाल ने सुलझा दी खौफनाक मर्डर मिस्ट्री...

एक बाल ने सुलझा दी खौफनाक मर्डर मिस्ट्री, 3 दोषियों को उम्रकैद

राजगढ़। जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में 25 फरवरी 2022 को हुई एक जघन्य हत्या के मामले में अदालत ने तीन...

एक बाल ने सुलझा दी खौफनाक मर्डर मिस्ट्री 3 दोषियों को उम्रकैद

एक बाल ने सुलझा दी खौफनाक मर्डर मिस्ट्री, 3 दोषियों को उम्रकैद |

राजगढ़। जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में 25 फरवरी 2022 को हुई एक जघन्य हत्या के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। चार साल पहले हुई इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था। आरोपियों ने महिला द्वारा पहने गए चांदी के कड़ों (आभूषणों) को लूटने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया था। लूट के बाद आरोपियों ने महिला का गला रेता और साक्ष्य मिटाने या पहचान छिपाने के लिए उसके दोनों पैर काट दिए थे।

न था कोई चश्मदीद, चुनौतीपूर्ण केस

आरोपियों ने महिला को काम के बहाने बुलाया था, जिसके बाद उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं था और न ही किसी ने वारदात होते देखी थी, जिसके कारण पुलिस के लिए यह केस सुलझाना बेहद चुनौतीपूर्ण था।

जांच में एक बाल ने निभाई अहम भूमिका

केस की जांच में एक 'बाल' (Hair) सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ, जिसने पुलिस को असली कातिलों तक पहुँचाने में मदद की। हत्या के चार साल बाद अदालत ने सभी सबूतों के आधार पर तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: