प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारी बारिश से आधा दर्जन से अधिक मकान धराशायी

मुरैना के कैलारस में भारी बारिश से आधा दर्जन से अधिक मकान धराशायी

मुरैना जिले की कैलारस तहसील के सुरापूरा ग्राम पंचायत के गुलपुरा गांव में लगातार बारिश और जलभराव के कारण आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गए।

मुरैना के कैलारस में भारी बारिश से आधा दर्जन से अधिक मकान धराशायी

भारी बारिश से आधा दर्जन से अधिक मकान धराशायी |

मुरैना: लगातार हो रही बारिश ने कैलारस तहसील के ग्राम पंचायत सुरापूरा के गुलपुरा गांव में गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जलभराव के कारण आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त होकर धराशायी हो गए। मकान गिरने से घरों में रखा अनाज, राशन और घरेलू सामान मलबे में दब गया। एक पक्के मकान की दीवार और छत गिरने की भी जानकारी सामने आई है।

मकान गिरने से 10 वर्षीय लड़की घायल

मकान गिरने के दौरान रामबीर कुशवाह की 10 वर्षीय बेटी त्रिवेणी कुशवाह घायल हो गई। उसके पैर में चोट बताई गई है। परिजनों ने उसका उपचार कराया। हादसे के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने के साथ-साथ भोजन और जरूरी सामान की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से गांव में जलभराव की स्थिति बनी और कच्चे मकान कमजोर होकर गिर गए। 

अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से प्रभावितों में रोष

प्रभावित परिवारों का आरोप है कि घटना के बाद भी पंचायत और राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर स्थिति देखने नहीं पहुंचे। हालांकि अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर सहित प्रशासन से तत्काल सर्वे कराने, मकान क्षति का आकलन कर सहायता राशि दिलाने, राशन उपलब्ध कराने और बारिश के दौरान सुरक्षित रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है। 

ये भी पढ़ें- कांग्रेस पार्षदों और परिजनों पर प्रशासनिक दबाव के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग
 

Related to this topic: