प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नीम के पेड़ पर दिखी हनुमान जैसी आकृति

बहराइच में नीम के पेड़ पर दिखी हनुमान जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

बहराइच के सोरहिया गांव में नीम के पेड़ के तने पर हनुमान जी जैसी आकृति दिखने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों में आस्था का माहौल बन गया है। लोग पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं।

बहराइच में नीम के पेड़ पर दिखी हनुमान जैसी आकृति दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Hanuman Like Figure Spotted on a Neem Tree |

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के नवाबगंज विकासखंड अंतर्गत सोरहिया गांव में एक विशाल नीम के पेड़ पर हनुमान जी से मिलती-जुलती आकृति उभरने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आकृति की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने तत्काल पूजा पाठ भी शुरू कर दिया। लोग इसे पूजा आस्था से जुड़ा हुआ मामला बता रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। अभी तक इस मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दर्शन के लिए जुट रही लोगों की भीड़

ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ के तने पर बनी आकृति भगवान हनुमान के स्वरूप जैसी प्रतीत होती है। इसे आस्था का प्रतीक मानते हुए श्रद्धालुओं ने वहां पूजा-अर्चना और दीप-धूप जलाना शुरू कर दिया है। दर्शन के लिए लगातार लोगों की भीड़ जुट रही है। कई श्रद्धालु इसे चमत्कार मान रहे हैं।

वैज्ञानिक या प्रशासनिक स्तर पर नहीं की गई कोई आधिकारिक पुष्टि

हालांकि, इस आकृति को लेकर किसी वैज्ञानिक या प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, पेड़ों के तनों पर प्राकृतिक रूप से बनने वाली गांठें और छाल की बनावट कई बार विभिन्न आकृतियों जैसी दिखाई दे सकती हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों की आस्था के चलते यह स्थान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

ये भी पढ़ें- संसद प्रदर्शन पर संत समाज सख्त, देशभर में जनजागरण अभियान शुरू करने की घोषणा
 

Related to this topic: