प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

TI पर पिटाई करने और 23,500 रुपये वसूलने का आरोप

पुलिस से परेशान युवक न्याय की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा

आरोप है कि पुलिस ने उनसे 23,500 रुपये जबरन छीन लिए। ​इस कथित पुलिस प्रताड़ना और दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर रफीक मोहम्मद गुरुवार सुबह गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया।

पुलिस से परेशान युवक न्याय की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा

पुलिस प्रताड़ना से परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ा |

कोरबा (छत्तीसगढ़): जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा में पुलिस की कथित कार्रवाई से नाराज होकर एक युवक पानी टंकी पर चढ़ गया है और नीचे कूदकर खुदकुशी करने की धमकी दे रहा है। क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है, लेकिन इसके बावजूद युवक इंसाफ की मांग पर अड़ा हुआ है और नीचे उतरने को तैयार नहीं है। घटना के बाद से गांव में भारी तनाव का माहौल है।

लाठी और बेल्ट से पीटने का आरोप

जानकारी के अनुसार, ​ग्राम नेवसा के निवासी रफीक मोहम्मद और दीपेश निर्मलकर ने हरदीबाजार थाना प्रभारी (TI) प्रमोद कुमार डनसेना पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का दावा है कि ​मंगलवार को पुलिस ने उन्हें ग्राम सिरली के पास से जबरन पकड़ा और थाने ले गई। ​थाने के भीतर उनके साथ लाठी और बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की गई। ​आरोप है कि पुलिस ने उनसे 23,500 रुपये जबरन छीन लिए। ​इस कथित पुलिस प्रताड़ना और दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर रफीक मोहम्मद गुरुवार सुबह गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया।

थाना प्रभारी ने सभी आरोपों से किया इनकार

इन गंभीर आरोपों पर जब हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना से बात की गई, तो उन्होंने मारपीट और पैसे लेने के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। TI का कहना है कि दोनों युवक क्षेत्र में जुआ फड़ चलाने का काम करते हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्हें पकड़ा था और इनके खिलाफ धारा 151 के तहत वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पिटाई और पैसे लेने के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। इस घटना के बाद से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस जबरन लोगों के घरों में घुसकर उन्हें उठा रही है। ग्रामीणों ने अनवर अली नामक युवक का उदाहरण देते हुए बताया कि उसकी पत्नी के मुताबिक वह पिछले 4 दिनों से घर नहीं लौटा है।

ग्रामीणों में नाराजगी

 ​ग्रामीणों का तीखा सवाल: ग्रामीणों ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर युवक जुआ फड़ भी चला रहे थे, तो क्या कानूनन उन्हें इस तरह लाठी और बेल्ट से बेरहमी से पीटना सही है? घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए नायब तहसीलदार विमल खांडेकर और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है। लगातार हो रही तेज बारिश के बीच, पुलिस और प्रशासन ग्रामीणों की मदद से रफीक मोहम्मद को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशों में जुटा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक युवक टंकी पर ही डटा हुआ है।

इसे भी पढ़ेंः   परिक्रमा कर लौट रहे दोस्तों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

Related to this topic: