प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाल-बाल बचे दोनों ड्राइवर

तेज रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक से भिड़ा गाजर लदा ट्रक, परखचे उड़े

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए. संयोग ठीक था कि दोनों ट्रकों के चालक बाल-बाल बच गए.

तेज रफ्तार का कहर खड़े ट्रक से भिड़ा गाजर लदा ट्रक परखचे उड़े

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक |

लालगंज, (मीरजापुर, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र हाईवे पर स्थित राजापुर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. गिट्टी लदे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे गाजर लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारदी। इसके बादवह हाईवे के डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ गड्ढे में पलट गया. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के परखचे उड़ गए. संयोग ठीक था कि दोनों ट्रकों के चालक बाल-बाल बच गए. घटना लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित राजापुर पेट्रोल पंप के पास हुई । गाजर लदे ट्रक के चालक 38 वर्षीय श्यामलाल पुत्र मोतीलाल निवासी मसुरिहा हनुमना जिला मऊगंज मध्य प्रदेश ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर से गाजर लादकर रांची झारखंड जा रहा था कि एक गिट्टी लदी ट्रक दूसरे पटरी से हाईवे के कटिंग से इस पार आकर एकाएक ब्रेक मार कर खड़ा कर दिया. अचानक ब्रेक लेते समय ट्रक अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रक में टक्कर मारते हुए दूसरी पटरी पर जाकर पलट गया. वहीं गिट्टी लदी ट्रक के बारे में बताया गया कि कोठी से गिट्टी लादकर आजमगढ़ जा रहा था.

इसे भी पढ़ेंः गोंडा के बाग में मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

                   बलिया में तिलक समारोह के दौरान दोस्तों ने युवक को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: