प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नक्सली मुठभेड़ में हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर शहीद..

नक्सली मुठभेड़ में हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर शहीद, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र की टीम का कर रहे थे नेतृत्व

Madhya Pradesh : बालाघाट। नक्सलियों से मुठभेड़ में हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष वर्मा शहीद हो गए। एंटी नक्सल ऑपरेशन डीजीपी पंकज श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है..

नक्सली मुठभेड़ में हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर शहीद मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र की टीम का कर रहे थे नेतृत्व

नक्सली मुठभेड़ में हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर शहीद, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र की टीम का कर रहे थे नेतृत्व |

Madhya Pradesh : बालाघाट। नक्सलियों से मुठभेड़ में हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष वर्मा शहीद हो गए। एंटी नक्सल ऑपरेशन डीजीपी पंकज श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। डीजीपी ने बताया कि बुधवार को मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र औऱ छत्तीसगढ़ में संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। तीन राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र के बोर तालाब के पास नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। तीन टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर आशीष वर्मा को गोली गई। उन्हें घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस बल आशीष वर्मा के घर के लिए रवाना हो गए

वहीं डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नरसिंहपुर एसपी डॉ़. ऋषिकेश मीना, एएसपी संदीप भूरिया के साथ पुलिस बल आशीष वर्मा के घर के लिए रवाना हो गए। एएसपी ने बताया कि उनके भाई को घटना के बारे में बताया गया है। बताया जाता है कि आशीष शर्मा नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के रहने वाले थे। उऩका चयन 2016 में सब इस्क्टर के पद पर हुआ था। इससे पहले  वे इंटेलीजेंस में आरक्षक के पद पर सेवा दे रहे थे। नक्सलियों का एनकाउंटर करने पर पुरस्कार स्वरूप मध्यप्रदेश सरकार ने आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया था। पिछले दो साल भारत सरकार से उन्हें वीरता पदक मिला।

इस बीच मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी औऱ लिखा-आज मध्यप्रदेश हॉक फोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा नक्सलियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि आर्पित करता हूं। मेरी संवेदना शोकाकुल परिवार की साथ है। उन्होंने नक्सलियों को खत्म करने में  अदम्य साहस औऱ वीरता का प्रदर्शऩ किया। नक्सल उन्मूलन के राष्ट्रीय अभियान में उनका सर्वोत्तम बलिदान सदैव अविस्मरनीय रहेगा। उनके साहस के लिए वीरता पुरस्कार से सम्मनित किया गया। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/government-buses-will-run-on-the-roads-of-madhya-pradesh-from-next-year/98185

Related to this topic: