प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिना सूचना गायब प्रधानपाठक, पढ़ाई प्रभावित

महासमुंद में प्रधानपाठक 19 जून से अनुपस्थित, एक शिक्षक के भरोसे चल रहा स्कूल

महासमुंद के सरकारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानपाठक की लगातार अनुपस्थिति से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

महासमुंद में प्रधानपाठक 19 जून से अनुपस्थित एक शिक्षक के भरोसे चल रहा स्कूल

Head Teacher Absent Since June 19, Primary School Education Affected in Mahasamund |

महासमुंद,(छत्तीसगढ़)। जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जहां सरायपाली विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पंडरीपानी में पदस्थ प्रधानपाठक (महिला शिक्षिका) बीते 19 जून से लगातार विद्यालय से अनुपस्थित बताई जा रही हैं। आरोप है कि उन्होंने अपनी अनुपस्थिति की कोई पूर्व सूचना भी विभाग को नहीं दी।

विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित

प्रधानपाठक की अनुपस्थिति के कारण विद्यालय का संचालन फिलहाल केवल एक सहायक शिक्षक के भरोसे हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित प्रधानपाठक को नोटिस जारी

विद्यालय के प्रभारी ने बताया कि बिना सूचना अनुपस्थित रहने की जानकारी संकुल समन्वयक एवं नोडल प्राचार्य को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानपाठक किन कारणों से अनुपस्थित हैं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं संकुल समन्वयक राजेश पटेल ने बताया कि मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है तथा संबंधित प्रधानपाठक को नोटिस भी जारी किया गया है।

विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था हो सुचारु

अब यह देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में दो बाइकों की टक्कर, इलाज के दौरान युवक की मौत

Related to this topic: