छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्कूल जा रहे हेडमास्टर जयकरन जगते की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Headmaster Brutally Killed in Balrampur While Heading to School, Police Begin Investigation |
बलरामपुर,(छत्तीसगढ़)। जिले के त्रिकुंड थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक शिक्षक की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्कूल के लिए निकले हेडमास्टर का कुछ लोगों ने रास्ता रोककर धारदार हथियार से गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जयकरन जगते के रूप में हुई है। वे ग्राम पंचायत कुमीहा स्थित विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे।
विद्यालय के रास्ते में रोककर हमला
बताया जा रहा है, कि वे रोज की तरह विद्यालय जाने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से गले पर वार किया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंड थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हत्या के पीछे पुराना जमीनी विवाद बना कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे पुराना जमीनी विवाद कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के बाद हत्या के कारणों तथा आरोपियों की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ेंः फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, दुष्कर्म और IT एक्ट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार