प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अस्पताल संचालकों में मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर में फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, 4 अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी अस्पतालों पर छापेमारी करते हुए चार अस्पतालों को मौके पर ही सील कर दिया है।

मुजफ्फरनगर में फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन 4 अस्पताल सील

Health department takes major action against fake hospitals in Muzaffarnagar, seals 4 hospitals |

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। जिले में कथित फर्जी अस्पतालों और झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। CMO डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर ACMO डॉ. महक सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान चार अस्पतालों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

अस्पताल संचालकों में हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम को देखकर कई संचालक शटर बंद कर मौके से फरार हो गए। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में बिना मानकों के संचालित हो रहे अस्पतालों के संचालकों में खलबली मची हुई है।

निर्धारित मानकों की अनदेखी

बताया जा रहा है कि जिले के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में ऐसे अस्पताल और क्लीनिक संचालित होने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं, जहां नियमों और निर्धारित मानकों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान चार अस्पतालों को सील करने की कार्रवाई की।

सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

वहीं स्थानीय स्तर पर सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कुछ इलाकों में झोलाछाप और कथित फर्जी अस्पतालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती। यही वजह है कि कार्रवाई के बावजूद कुछ सील किए गए अस्पताल कथित तौर पर कुछ दिनों बाद दोबारा खुल जाते हैं।

जिले में फर्जी अस्पतालों की भरमार

जिले में फर्जी अस्पतालों की भरमार होने के आरोपों के बीच स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को लेकर अब सवाल यह है कि क्या सील किए गए अस्पतालों पर आगे भी निगरानी जारी रहेगी या फिर कुछ दिनों बाद दोबारा शटर खुल जाएंगे?

यह भी पढ़ेंः 'बेचेंगे कोरेक्स, जो उखाड़ना है उखाड़ लो' रील्स पर धमकी देना पड़ा भारी

Related to this topic: