प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगेगा स्वास्थ्य कैंप

'सेवा संकल्प अभियान' को जनसेवा का अभियान बनाएगा स्वास्थ्य विभाग: ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घोषणा की है कि स्वास्थ्य विभाग 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक व्यापक गतिविधियां चलाकर 'सेवा संकल्प अभियान' को जनसेवा का एक प्रभावी अभियान बनाएगा।

सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा का अभियान बनाएगा स्वास्थ्य विभाग ब्रजेश पाठक

Health Department to Make 'Sewa Sankalp Abhiyan' a Public Service Campaign: Brajesh Pathak |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। ऑनलाइन बैठक में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह उपस्थित रहे। इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिप्टी सीएम लखनऊ में करेंगे सम्मानित। सभी जिलों के सीएमओ को इस अभियान के अंतर्गत मॉडल अधिकारी बनने को कहा। स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जरूरतमंदों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा।

जिला स्तर पर अभियान की नियमित समीक्षा

अभियान को केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला तक सीमित न रखते हुए इसे आम नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और उनके सकारात्मक परिणामों को पहुंचाने का माध्यम बनाया जाएगा। प्रत्येक गतिविधि के लिए नोडल अधिकारी, स्थान, तिथि, लक्ष्य एवं उत्तरदायित्व पहले से निर्धारित किए जाएंगे तथा अभियान की नियमित समीक्षा जिला स्तर पर की जाएगी। अभियान के तहत 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार

इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर तथा अन्य जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों एवं परिवर्तनकारी कार्यों को भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आम लोगों को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार की जानकारी मिल सके। प्रत्येक चिकित्सा शिक्षा संस्थान एवं जिले से सत्यापन योग्य स्वास्थ्य संबंधी सफलता की कहानियों को चिन्हित किया जाएगा।

प्रस्तावित तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

इनमें आयुष्मान एवं अन्य स्वास्थ्य योजनाओं से मिले लाभ, अस्पतालों में नई सुविधाएं, मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, गंभीर रोगों का सफल उपचार, टीकाकरण, कैंसर/टीबी सहित विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं जैसे विषय शामिल होंगे। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रस्तावित तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय सहयोग करेगा। कार्यक्रमों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया, टीकाकरण, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही ‘स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता’ के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने की भी योजना है।

जनकल्याणकारी गतिविधि प्रभावी ढंग से संचालित

अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय में 5 से 7 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इन शिविरों में स्वास्थ्य मेले भी लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य मेलों को महज औपचारिक आयोजन न रखते हुए कार्ययोजना के अनुरूप विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

अधिक लोगों तक पहुंचे तथा जनसेवा

वर्चुअल बैठक में डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों और सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे तथा जनसेवा, स्वास्थ्य सुरक्षा और जनकल्याण की भावना को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ेंः पश्चिम एशिया में तनाव से ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर के पार, भारत की अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव

Related to this topic: