केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों में 152 सीटों पर 92 फीसदी से भी अधिक वोटिंग होने पर भाजपा को 110 से भी ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया।
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों में 152 सीटों पर 92 फीसदी से भी अधिक वोटिंग होने पर भाजपा को 110 से भी ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इतना ज्यादा वोटिंग बताता है कि “दीदी” (मुख्यमंत्री Mamata Banerjee) जा रही हैं और भाजपा आ रही है। भय जा रहा है और भरोसा आ रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में वोटिंग से और स्पष्ट हो जायगा कि इस राज्य में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। अंग और कलिंग के साथ बंग में भी भाजपा का कमल खिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह कहा।
“बंगाल का ही होगा भाजपा का मुख्यमंत्री”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्य ममता बनर्जी अफवाह फैला रही हैं कि भाजपा के सत्ता में आने पर बंगाल में “बाहरी” (दूसरे राज्य का गैर बंगाली) मुख्यमंत्री होगा। लेकिन भाजपा का मुख्यमंत्री बंगाल में जनमा हुआ, यहीं बंग्ला में पढ़ा हुआ, बांग्ला बोलने वाला ही होगा। बंगाल का मुख्यमंत्री “भाईपो” (भतीजा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का) नहीं होगा।
महिलाओं की सुरक्षा भाजपा की पहली प्राथमिकता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा होगी। महिलाओं को सम्मान और अधिकार मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को महिला विरोधी बताया और कहा कि उनके शासनकाल में महिलाएं असुरक्षित हैं। महिला मुख्यमंत्री होकर भी वे महिलाओं को शाम के बाद घर से बाहर निकलने की मनाही करती हैं। 5 मई को भाजपा सरकार बनने के बाद बच्चियां अपनी स्कूटी से रात एक बजे आ-जा सकेंगी।
पीड़िताओं को बनाया उम्मीदवार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने पीड़िता (आरजीकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की जूनियर डॉक्टर, जिसके साथ बलात्कार और हत्या की घटना हुई) की मां को चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। संदेशखाली की घटना की पीड़िता को उम्मीदवार बनाया है। ये महिलाएं असेंबली में बैठकर गुंडों के खिलाफ कानून बनाएंगी। टीएमसी ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया है ताकि महिलाओं का सशक्तिकरण न हो सके।
भ्रष्टाचार और अपराध पर श्वेत पत्र लाएगी भाजपा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता के शासनकाल में प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीति का अपराधीकरण हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के बारे में श्वेत पत्र जारी करेगी। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज के नेतृत्व में कमेटी से अपराधियों-भ्रष्टाचारियों के मामलों की जांच कराएगी। उन्होंने 15 सालों में हुए घोटालों को गिनाया और कहा कि भाजपा सरकार उनसे मुक्ति दिलाएगी।
यह भी पढ़े: ईरान यात्रा से बचें, दूतावास की एडवाइजरी
https://www.primenewsnetwork.in/world/indian-embassy-issues-advisory-to-avoid-travel-to-iran/178847