Madhya Pradesh : भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पद संभालने के 113 दिन बाद अपनी टीम घोषित की है। इसमें सबको खुश करने की कोशिश की गई है। यह विशेष है कि प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के..
हेमंत की 25 सदस्यों की टीम में संघ -संगठन के लोग, राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं की सर्वसम्मति |
Madhya Pradesh : भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पद संभालने के 113 दिन बाद अपनी टीम घोषित की है। इसमें सबको खुश करने की कोशिश की गई है। यह विशेष है कि प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के लगों को अधिक जगह मिली है। चार पदाधिकारी शर्मा कोटे से हैं। खंडेलवाल की 25 सदस्यों की टीम में 14 पदाधिकारी रिपीट हैं। इसके साथ सात महिलाओं को भी मौका मिला है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम के सभी महामंत्रियो को बदलकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। सागर सांसद लता वानखेड़े, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी , राहुल कोठारी, और इंदौर के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे गौरव रणदिवे को महामंत्री बनाया गया है। मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को फिर मौका मिला है। जबलपुर के अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है।
सभी स्तर पर एक-एक पद खाली, जरूरत पर होंगी नियुक्तियां। हेमंत ने सभी गुटों को साधा है और छोटी टीम बनाई है। वहीं वीडी की टीम में 14 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, व 13 मंत्री थे। कंडेलवाल को केंद्र से मप्र भाजाप में 10 उपाध्यक्ष, 5 महामंत्री, व 10 मंत्री पद की स्वीकृति मिली। इससे जाहिर है कि सभी में एक-एक पद खाली रखा गया है। चार मोर्चा के अध्यक्ष भी बदले गये हैं। किसन मोर्चा अब इंदौर के जयपाल चावड़ा के जिम्मे है। एससी मोर्चा अध्यक्ष इंदौर ग्रामीण के नेता भगवान सिंह परमार , एसटी मोर्चा का अध्यक्ष डिंडौरी के पंकज टेकाम तो महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा बाद में की जाएगी।
वीडी के कार्यकाल में सबसे अधिक सक्रिय रहे महामंत्री और कार्यालय प्रभारी भवानदास सबनानी को भी जगह नहीं मिली है। वहीं राजेंद्र सिंह को संगठन में वापसी हुई है। पहले भी कई अहम जम्मेदारी निभा चुके हैं।
खंडेलवाल ने तीन माह 21 दिन में कार्यकारिणी चुना है। यह पिछले चार अध्यक्षों में सबसे जल्दी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/s-jaishankar-statement-on-whether-those-who-call-terrorists-are-protected/95247