बैतूल। हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल (34) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दुखद घटना से
बैतूल। BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल (34) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दुखद घटना से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
फिजियोथेरेपी के बाद मुस्कुराई फिर बिगड़ी गई स्थिति
जानकारी के अनुसार, सुरभि खंडेलवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन हार्ट अटैक आने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा है कि फिजियोथेरेपी के बाद उन्होंने कुछ देर तक मुस्कुराकर इशारों में बात भी की थी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उनकी हालत फिर बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इस घटना की जानकारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। जैसे ही यह खबर सामने आई, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
घर पर शोक की लहर, जनप्रतिनिधि व नेता पहुंच रहे हैं घर
सुरभि खंडेलवाल के निधन के बाद उनके घर पर शोक व्यक्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों, पार्टी नेताओं और परिचितों का पहुंचना जारी है। सभी ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। परिवार और समर्थकों के लिए यह बेहद दुखद क्षण है। स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/assassination-attempt-on-farooq-abdullah-foiled-at-jammu-wedding/148754