प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जबलपुर के रानी दुर्गावती विवि परिसर में दिखा चीतलो

जबलपुर के रानी दुर्गावती विवि परिसर में दिखा चीतलों का झुंड

जबलपुर। शहर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब प्रकृति का एक सुंदर नजारा देखने...

जबलपुर के रानी दुर्गावती विवि परिसर में दिखा चीतलों का झुंड

जबलपुर के रानी दुर्गावती विवि परिसर में दिखा चीतलों का झुंड |

जबलपुर। शहर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार की शाम 5 बजे के करीब प्रकृति का एक सुंदर नजारा देखने को मिला। शिक्षा परिसर के शांत वातावरण में अचानक वन्यजीवों की दस्तक ने छात्रों और कर्मचारियों को हैरत में डाल दिया। छात्रों ने बताया कि परिसर की झाड़ियों के पीछे करीब 5 से 6 चीतलों का एक झुंड विचरण करता हुआ दिखाई दिया। माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण जलस्रोतों के सूखने से ये वन्यप्राणी पानी की तलाश में भटकते हुए विवि की सीमा में दाखिल हो गए थे।

और बन गया कौतूहल का माहौल

​झाड़ियों के पीछे छिपे इन चीतलों की झलक जैसे ही छात्रों को मिली, वहां कौतूहल का माहौल बन गया। हालांकि, यह मेल-जोल ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। जैसे ही चीतलों को मानवीय आहट और छात्रों के शोर का आभास हुआ, वे सतर्क हो गए और पलक झपकते ही डुमना के घने जंगल की ओर ओझल हो गए। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cji-surya-kant-raises-concern-over-fake-law-degrees/205236

Related to this topic: