प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गुग्घा म्हाडी विवाद पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

गुग्घा म्हाडी स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

सहारनपुर में प्राचीन गुग्घा म्हाडी स्थल स्थित गोरक्ष गंगा घाट सरोवर को लेकर हिंदू संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

 गुग्घा म्हाडी स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन डीएम को ज्ञापन

Cultural Heritage |

सहारनपुर {उत्तर प्रदेश}। सहारनपुर में प्राचीन गुग्घा म्हाडी स्थल स्थित गोरक्ष गंगा घाट सरोवर को लेकर हिंदू संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल विभाग संयोजक शक्ति राणा और श्री गुग्घा म्हाडी सुधार सभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा सरोवर क्षेत्र का नाम बदलकर “कपिल फन प्वाइंट” कर दिया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

सरोवर का नाम बहाल करने की मांग

ज्ञापन में मांग की गई कि सरोवर का नाम पुनः “गोरक्ष गंगा घाट सरोवर” किया जाए तथा स्थल की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बरकरार रखा जाए। संगठन के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में यह स्थान पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे धार्मिक स्थल की पवित्रता प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी मांग की कि पूजा-अर्चना और आरती के समय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

संगठनों ने जताई नाराजगी

शक्ति राणा ने कहा कि गोगामाड़ी स्थल का इतिहास सैकड़ों वर्षों पुराना है और यह हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। वहीं, श्री गुग्घा म्हाडी सुधार सभा के चौधरी अनिल प्रताप सैनी ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विभिन्न हिंदू संगठन आंदोलन शुरू करने पर विचार करेंगे।

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेने और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़े: 30 जून तक मैसेज एडिट का फीचर भी बंद

Related to this topic: