प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हिंदुस्तान पावर को MP में PGE ब्लॉक अधिकार

हिंदुस्तान पावर को मध्य प्रदेश में PGE ब्लॉक अन्वेषण का मिला अधिकार

भोपाल। हिंदुस्तान पावर को मध्य प्रदेश में प्लैटिनम ग्रुप एलिमेंट्स (PGE) के एक ब्लॉक के अन्वेषण (exploration) का अधिकार मिला है।

हिंदुस्तान पावर को मध्य प्रदेश में pge ब्लॉक अन्वेषण का मिला अधिकार

India Economy |

भोपाल। हिंदुस्तान पावर को मध्य प्रदेश में प्लैटिनम ग्रुप एलिमेंट्स (PGE) के एक ब्लॉक के अन्वेषण (exploration) का अधिकार मिला है। यह ब्लॉक लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह आवंटन सरकारी ई-नीलामी के माध्यम से हुआ, जिसमें कंपनी सबसे सफल बोलीदाता रही।

PGE क्या है और क्यों महत्वपूर्ण है

PGE में मुख्य रूप से प्लैटिनम, पैलेडियम और रोडियम शामिल होते हैं। इनका उपयोग हाइड्रोजन फ्यूल सेल, ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन, प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाता है। ये खनिज स्वच्छ ऊर्जा और उच्च-प्रौद्योगिकी उद्योगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

भारत का क्रिटिकल मिनरल मिशन

भारत तेजी से क्रिटिकल मिनरल्स की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत कर रहा है। सरकार का लक्ष्य, आयात पर निर्भरता कम करना, घरेलू खनन और अन्वेषण को बढ़ावा देना, निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाना है। ये खनिज विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन (EV), नवीकरणीय ऊर्जा, उन्नत विनिर्माण जरूरी हैं।

रणनीतिक महत्व

भारत की आत्मनिर्भरता (Atmanirbhar Bharat) को मजबूती, सीमित वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता में कमी, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्रों को समर्थन देना है।

हिंदुस्तान पावर के लिए अहम

पारंपरिक ऊर्जा से आगे बढ़कर नए क्षेत्रों में विस्तार में सहायक, भविष्य की ऊर्जा, अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थिति बनेगी। यह सिर्फ एक खनन आवंटन नहीं है, बल्कि भारत की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत देश ऊर्जा संक्रमण और उन्नत उद्योगों के लिए जरूरी संसाधनों पर नियंत्रण मजबूत कर रहा है।

यह भी पढ़े: पश्चिम एशिया संघर्ष और LPG किल्लत पर हंगामा

https://www.primenewsnetwork.in/india/opposition-protests-lpg-crisis-amid-west-asia-tensions/151588

Related to this topic: