प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: पुलिस ने 2,205 लोगों का सत्यापन किया, 24.90 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया, ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत किया सत्यापन
  • देहरादून: खुलेआम शराब पीने पर 22 लोग गिरफ्तार, सड़क किनारे खड़े होकर पी रहे थे शराब, प्रेमनगर पुलिस ने शराबियों को किया गिरफ्तार
  • अमेठी: सड़क निर्माण के लिए जा रहा रोड-रोलर का चक्का बीच सड़क पर टूटा, चक्का टूटने से बीच सड़क पर लगा जाम, स्थानीय लोगों की मदद से चक्का हटवाया गया
  • प्रयागराज: बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, कोर्ट ने पहले राज्य सरकार से मांगा था जवाब
  • अमरोहा: कैंटीन संचालक को मारी गोली, मामूली कहासुनी के चलते की फायरिंग, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
  • संभल: इस साल भी नहीं लगेगा सैय्यद सालार मसूद गाजी के नाम पर लगने वाला नेजा मेला, हाईकोर्ट में रिट पेंडिंग होने की वजह से नहीं लगेगा मेला
  • लखनऊ: बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या, लाश के कई टुकड़े कर नीले ड्रम में भरे, सिर, हाथ-पैर कई जगह फेंक चुका था, धड़ फेंकने की तैयारी में था
  • झांसी: अवैध शराब बिक्री की पोल खोल देने वाला एक वीडियो सामने आया, NH-27 किनारे स्थित ओम साईं नाथ होटल में अवैध शराब की बिक्री हो रही है
  • मेरठ: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, हादसे में आग में झुलसे परिवार के 5 बच्चे और एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

इतिहासकारों को मिले 5000 साल पुराने प्रमाण

उपलब्धि... इतिहासकारों को मिले 5000 साल पुराने पाषाण काल के प्रमाण

उमरिया। प्रागैतिहासिक धरोहरों की खोज में जुटी दिल्ली के इतिहासकारों की एक टीम ने जरहा गांव में पांच हजार साल पुराने लघु पाषाण (माइक्रोलिथ) उपकरण मिलने का दावा किया है।

उपलब्धि इतिहासकारों को मिले 5000 साल पुराने पाषाण काल के प्रमाण

Prehistoric Settlement |

उमरिया। प्रागैतिहासिक धरोहरों की खोज में जुटी दिल्ली के इतिहासकारों की एक टीम ने जरहा गांव में पांच हजार साल पुराने लघु पाषाण (माइक्रोलिथ) उपकरण मिलने का दावा किया है। टीम के अनुसार ये अवशेष मानव सभ्यता के प्रारंभिक दौर के महत्वपूर्ण प्रमाण हो सकते हैं।

खुदाई में मिले चीजों का दस्तावेजीकरण भी किया

तीन वर्षों से 2021 के बाद से लगातार क्षेत्र में सर्वे कर रही पांच सदस्यीय टीम ने हाल ही में गांव के पास स्थित एक स्थान पर खुदाई और सतही अध्ययन के दौरान पत्थर के छोटे-छोटे औजार खोजे। इनका दस्तावेजीकरण भी किया गया है।

माइक्रोलिथ उपकरण शिकार और दैनिक उपयोग के

टीम का कहना है कि ये लघु पाषाण उपकरण (माइक्रोलिथ) संभवतः शिकार और दैनिक उपयोग में लाए जाते थे। ऐसे उपकरण आमतौर पर प्रागैतिहासिक काल में मानव द्वारा उपयोग किए जाते थे और इनकी उपस्थिति किसी प्राचीन बस्ती या गतिविधि क्षेत्र की ओर संकेत करती है।

पहाड़ी इलाकों में भी मिले प्रमाण

इतिहासकारों के मुताबिक, क्षेत्र के एक हाई स्कूल के पीछे और आसपास की पहाड़ियों की ढलानों पर भी ऐसे पाषाण अवशेष देखे गए हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार ये उपकरण लगभग 5000 वर्ष पुराने हो सकते हैं।

वैज्ञानिक परीक्षण की मांगी अनुमति

टीम ने संबंधित विभाग को इसकी सूचना देते हुए विस्तृत वैज्ञानिक परीक्षण और पुरातात्विक सर्वेक्षण की मांग की है, ताकि इन अवशेषों की सटीक आयु और ऐतिहासिक महत्व का निर्धारण किया जा सके।

यह भी पढ़े: ट्रेड डील की शर्तें शीर्ष नेताओं को भी अनजानी

https://www.primenewsnetwork.in/state/trade-deal-terms-unknown-even-to-top-leaders/145694