Gurugram : थार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा गुरुग्राम-दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुआ. थार गाड़ी में छह लोग सवार थे.
Gurugram : थार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा गुरुग्राम-दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुआ. थार गाड़ी में छह लोग सवार थे. कार अनियंत्रित होने की वजह से हादसा हो गया. मरने वालों में तीन युवती और दो युवक शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, 4:30 बजे हादसा हुआ. दिल्ली से जयपुर जाने वाले हाईवे पर तेज रफ्तार थार टकरा गई. इस थार में तीन युवक और तीन युवती सवार थीं. इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई. एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रतिष्ठा मिश्रा और लावण्या लॉ कॉलेज की छात्राएं थीं. सोनी की इंजीनियरिंग की पढ़ाई चल रही थी. कपिल और आदित्य इंजीनियर थे. सभी गुरुग्राम के पास इबोला क्लब से आ रहे थे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि थार गाड़ी ओवर स्पीड थी. अचानक ब्रेक लगने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई. पलटते हुए डिवाइडर से जा टकराई. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है.
मरने वालों की पहचान
प्रतिष्ठा मिश्रा (उम्र 25 वर्ष) पुत्री चंद्रमणि मिश्रा निवासी रायबरेली, उत्तर-प्रदेश आदित्य प्रताप सिंह (उम्र-30 वर्ष) पुत्र जितेन्द्र पाल सिंह निवासी आगरा, उत्तर-प्रदेश गौतम पुत्र (उम्र-31 वर्ष) युद्ध वीर सिंह निवासी मोहना, सोनीपत, वर्तमान निवासी ग्रेटर नोएडा
लावण्या (उम्र-26 वर्ष) पुत्री देवेन्द्र पाल निवासी आगरा, उत्तर-प्रदेश, सोनी निवासी दिल्ली.
इससे पहले जींद जिले में भी हुआ था हादसा
हरियाणा के जींद जिले में पटियाला चौक बड़ा हादसा हुआ था. एक तेज रफ्तार स्कूटी ने ई - रिक्शा को टक्कर मार दी थी. 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी. टक्कर मारने वाला स्कूटी चालक मौके से भाग गया था.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/the-nda-has-only-cheated-the-extremely/48391