प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल दहला देने वाली वारदात, मां की हत्या

रोंगटे खड़ा करने वाली वारदात, महिला की पीट-पीट कर हत्या व बेटी के साथ दरिंदगी

डिंडौरी। जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसकी 14 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दरिंदगी की गई।

रोंगटे खड़ा करने वाली वारदात महिला की पीट-पीट कर हत्या व बेटी के साथ दरिंदगी

Shahpura police station |

डिंडौरी। जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसकी 14 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दरिंदगी की गई। मामला डिंडौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र का है।

नाबालिग से साथ बलात्कार

​जानकारी के मुताबिक, लिव-इन पार्टनर के छोटे भाई ने महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। महिला की जान लेने के बाद पार्टनर ने नशे की हालत में महिला की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया।

रात भर मां की लाश के पास बैठी रही बेटी

मासूम बच्ची पूरी रात अपनी माँ की लाश के पास बैठकर रोती रही। वह इतनी डरी हुई थी कि सुबह भी किसी को कुछ बता भी नहीं पाई। वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी और उसका भाई मौके से फरार हो गये।

आरोपियों की तलाश में छापेमारी

​पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: दस मार्च तक का एक और अवसर

https://www.primenewsnetwork.in/state/up-employees-not-declared-property/146172

 

Related to this topic: