प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छत्तीसगढ के जांजगीर चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में भीषण सड़क हादसा पांच लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत |

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. SUV कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तीन लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अभी जांच चल रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना जिले के सुकली गांव के करीब देर रात हुई. ट्रक और एक गाड़ी के बीच टक्कर हो गई. घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई. भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि दूसरे गांव में कुछ ग्रामीण एसयूवी कार से बारात में गए थे.

ग्रामीण जिले के नवागढ़ में रहने वाले बताए जा रहे हैं. बारात के बाद सभी गांव वापस लौट रहे थे. तभी ट्रक से गाड़ी की टक्कर हो गई. मृतकों में विश्वनाथ देवांगन (43), राजेंद्र कश्यप (27), पोमेश्वर जलतारे (33), भूपेंद्र साहू (40) और कमलनयन साहू (22) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-that-the-mughals-had-crossed-all-limits-of-cruelty/98784

PM Modi in Haryana : पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर खड़े होकर भगवान श्री कृष्ण ने सत्य और न्याय की रक्षा को सबसे बड़ा धर्म बताया था. कुरुक्षेत्र की यह पवित्र भूमि सिख परंपरा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. सिख परंपरा के लगभग सभी गुरु अपनी पावन यात्रा के दौरान यहां आए थे. पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस कार्यक्रम में भाग लिया. 

Related to this topic: