Humayun Kabir : जनता उन्नयन पार्टी के सुप्रीमो और भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनावी तालमेल की संभावना नहीं है.
Humayun Kabir : जनता उन्नयन पार्टी के सुप्रीमो और भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनावी तालमेल की संभावना नहीं है, लेकिन उनकी माकपा, एआईएमआईएम और दूसरी पार्टियों से बातचीत चल रही है और चुनावी तालमेल की संभावना है।
टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर का कहना है कि वे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में टीएमसी और भाजपा विरोधी पार्टियों के बीच चुनावी तालमेल करना चाहते हैं और इसके लिए वे उनके नेताओं से बातचीत चला रहे हैं। टीएमसी और भाजपा विरोधी पार्टियों के बीच चुनावी तालमेल से टीएमसी और भाजपा कमजोर होंगी।
उन्हें उम्मीद है कि इस बार विधानसभा चुनाव में टीएमसी और भाजपा विरोधी पार्टियों का अच्छा प्रदर्शन होगा और इनके समर्थन के बिना किसी भी पार्टी के लिए सरकार बनाना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी फरवरी में मुर्शिदाबाद जिला मुख्यालय बहरमपुर में बड़ी सभा कर अपनी ताकत दिखाएंगी। वे कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सभा करना चाहते थे। लेकिन सेना का अधिकारियों की ओर से मंजरी नहीं मिलने पर यह नहीं हो पाया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/dharmendra-pradhan-spoke-on-the-new-ugc-rule-there-will-be-no-discrimination/130761