प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हूमायूं कबीर को बड़ा झटका

हूमायूं कबीर का संकट बढ़ा ,अपने ही दामाद और समधी ने साथ छोड़ा, टीएमसी में शामिल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जनता उन्नययनेर पार्टी (जेयूपी) के सुप्रूमो हुमायूं कबीर अपने ही लोगों की वजह से टीएमसी का मुकाबला करनने में कमजोर पड़ते दिख रहे हैं।

हूमायूं कबीर का संकट बढ़ा अपने ही दामाद और समधी ने साथ छोड़ा टीएमसी में शामिल

Humayun Kabir |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जनता उन्नययनेर पार्टी (जेयूपी) के सुप्रूमो हुमायूं कबीर अपने ही लोगों की वजह से टीएमसी का मुकाबला करनने में कमजोर पड़ते दिख रहे हैं। उनके दामाद और समधी ने जेयूपी को छोड़ कर टीएमसी में शामिल होने का एलान किया है। हुमायूं कबीर के दामाद रेहान अली और समधी (रेहान अली के पिता) शरीफुल इस्लाम पर ड्रग्स से जुड़ा मामला है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। हुमायूं कबीर ने अपने दामाद यौर समधी का पक्ष लेते हुए टीएमसी पर पुलिस से झूठे मामले करा कर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि टीएमसी जेयूपी को तोड़ने की साजिश कर  रही है। 

हुमायूं कबीर के जेयूपी संकट

हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। मुर्शिंदाबाद जिले के तहत ही बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के नाम से मस्जिद बनाने के ऐलान के वक्त टीएमसी ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। उसके बाद  हुमायूं कबीर ने टीएमसी से विरोध में अपनी अलग पार्टी जेयूपी का गठन किया। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में जेयूपी का अच्छा प्रदर्शन होगा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी का संकट बढ़ेगा। लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले ही खुद हुमायूं कबीर के सामने जेयूपी के टूटने का संकट खड़ा हो गया।

यह भी पढ़े: मिडिल-ईस्ट युद्ध से गैस संकट

https://www.primenewsnetwork.in/state/gas-crisis-may-rise-due-to-middle-east-war/147231

Related to this topic: