प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद का किया शिलान्यास

हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद का किया शिलान्यास, कहा विरोधियों को दिखा देंगे ताकत

विधायक व अल्पसंख्यक समूह के नेता हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया।

हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद का किया शिलान्यास कहा विरोधियों को दिखा देंगे ताकत

हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद का किया शिलान्यास |

कोलकाता। टीएमसी से निष्कासित भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व अल्पसंख्यक समूह के नेता हुमायूं कबीर ने व्यापक राज्य पुलिस और केद्रीय अर्ध पुलिस बल के बंदोबश्त के बीच शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में धूमधाम से समारोह आयोजित कर “बाबरी मस्जिद” का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का निर्माण संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ नहीं है। टीएमसी और भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के निर्माण का विरोध करने वालों को वे अपनी ताकत दिखा देंगे। विरोधियों को 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी ताकत का अंदाजा हो जाएगा।  

मस्जिद निर्माण में खर्च होंगे 300 करोड़ रुपए

हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने के पहले आयोजित समारोह में कहा कि बाबरी मस्जिद के निर्माण पर 300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 25 बिघा जमीन में मस्जिद, विश्विविद्याल, अस्पताल आदि का निर्माण होगा। तीन एकड़ में मस्जिद का निर्माण होगा। फिलहाल बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए आठ करोड़ रुपए का इंतजाम हो गया है। उन्हे रुपयों की कमी नहीं होगी। विभिन्न संगठनों ने पूरी मदद करने का भरोसा दिया है। समारोह में बांग्लादेश के भी लोग आए हैं। दूसरे देशों के लोग भी मददगार होंगे। समारोह में ही सहयोग के लिए उन्हें एक करोड़ रुपए प्राप्त हुए।

बाबरी मस्जिद के नाम पर कोई राजनीति नहीं हो रही है और आगे भी कोई राजनीति नहीं होगी:  हुमायूं कबीर

टीएमसी और भाजपा विरोधी हुमायूं कबीर ने कहा कि बाबरी मस्जिद के नाम पर कोई राजनीति नहीं हो रही है और आगे भी कोई राजनीति नहीं होगी। वे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान पर विश्वास करते हैं और उसका पालन करते हुए चलते हैं। बाबरी मस्जिद निर्माण समाज का काम है। बाबरी मस्जिद के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा हुई टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का निर्माण संविधान वोरोधी कार्य नहीं है।

हुमायूं कबीर 22 दिसंबर को करेंगे नई पार्टी का गठन, विधायक पद से देंगे इस्तीफा

उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के मौके पर वे कोई राजनीति की बात नहीं करेगें। उन्होंने जिक्र किया कि पश्चिम बंगाल में साढे ग्यारह करोड़ से भी ज्यादा आबादी है जिसमें चार करोड़ से भी ज्यादा मुसलमानों की आबादी है। इतनी बड़ी आबादी की लगातर उपेक्षा हुई हैं। विधानसभा में टीएमसी के मुस्लिम विधायकों की संख्या घटी हैं। उनका इशारा टीएमसी में मुस्लमो की उपेक्षा की ओर था। उनका इशारा यह भी था कि ममता बनर्जी मुस्लिमों के बल पर मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को नई पार्टी का गठन करेंगे। पार्टी के संगठन का ढांचा तैयार कर लिया गया है। वे 17 दिसंबर को विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/constitution-was-in-danger-only-once-when-the-emergency-was-imposed-sanjay-jha/100132

Related to this topic: