कोलकाता। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) सुप्रीमो कबीर हुमायूं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधानसभा सीट...
हुमायूं कबीर ने CM ममता बनर्जी के खिलाफ खड़ा किया अपनी पार्टी की महिला मुस्लिम उम्मीदवार |
कोलकाता। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) सुप्रीमो कबीर हुमायूं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधानसभा सीट भवानीपुर से अपनी पाटी की नेता गैरबंगाली (हिंदीभाषी) मुस्लिम महिला पूनम बेगम को उम्मीदवार बनाया है। वे खुद भी मुर्शिदाबाद जिले के तहत विधानसभा की दो सीट रेजिनगर और नाओदा से उम्मीदवार होंगे। विधानसभा की सीट भरतपुर से वे मौजूदा विधायक हैं लेकिन इस बार इस सीट से वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
बेलडांगा में बाबरी मस्जिद निर्माण कराने के कारण हुमायूं कबीर टीएमसी से निष्कासित कर दिए गए। लेकिन उन्होंने भरतपुर के विधायक बने रहे। टीएमसी ने विधायकग पद खारिज कराने के कोई कार्यवाही नहीं की, लेकिन उन्होंने इस सीट से उम्मीदवार नहीं होने का फैसला किया।
हमायूं कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में 294 सीटों में 182 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी। फिलहाल 15 सीटों के उम्मीदवारों के नामों के ऐलान किया गया है। बाकी सीटों के लिए शीघ्र ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पर्टी टीएमसी और भाजपा, दोनों की विरोधी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/president-to-visit-ram-lalla-vehicle-entry-closed/149950