प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की
  • जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे संदिग्ध ड्रोन, पुंछ और सांबा इलाके में हाई अलर्ट, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, राजौरी में 3.5 किलो IED बरामद
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पंजाब और राजस्थान दौरा, डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
  • I-PAC रेड के दौरान ED अफसरों के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आज कोलकाता में BJP का हल्लाबोल, सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में BJP के 50 से ज्यादा विधायक सेक्रेटेरिएट के पास सुबह 10 बजे से देंगे धरना
  • महाराष्ट्र में BMC सहित 29 नगर निकाय चुनाव का आज आएगा रिजल्ट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती, करीब 16 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान

हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री से किया सवाल...

हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री से किया सवाल: सरकारी रुपए पर मंदिर का निर्माण क्यों

भरतपुर विधानसभा सीट से विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब सरकारी रुपए खर्च कर दुर्गा मंदिर का निर्माण कर सकती हैं तो चंदा के रुपए से मस्जिद बनाने पर क्यों आपत्ति है।

हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री से किया सवाल सरकारी रुपए पर मंदिर का निर्माण क्यों

Humayun Kabir questions the CM over construction of temple using government funds |

कोलकाता। टीएमसी से निष्कासित मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर विधानसभा सीट के विधायक व नविर्मित पार्टी जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब सरकारी रुपए खर्च कर दुर्गा मंदिर का निर्माण कर सकती हैं तो चंदा के रुपए से मस्जिद बनाने पर क्यों आपत्ति है। दूसरे धर्मों के लोगों के धर्मस्थल पर सरकारी रुपए क्यों नहीं खर्च किए जाते। 

दुर्गा मंदिर के निर्माण पर आपत्ति नहीं, बाबरी मस्जिद पर हो रहा हायतौबा

बाबरी मस्जिद का निर्माण करा रहे हुमायूं कबीर ने कहा कि उन्हें दुर्गा मंदिर के निर्माण पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उसे ही क्यों एक रुपए अनुदार दिए गए। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद पर हायतौबा हो रहा है। उन्होंने टीएमसी और भाजपा पर एक साथ निशाना साधा और कहा कि विधानसभा में टीएमसी भाजपा का वोट हथियाए या भाजपा उसका वोट हथियाए, उनकी पार्टी का अलग वोट है। उनका इशारा था कि वे एक दूसरे के लिए वोटकटवा हैं, वे नहीं। टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष का कहना है कि हुमायूं भाजपा के इशारे पर चल रहे हैं। उनकी पार्टी भाजपा की टीम है। इससे टीएमसी का कोई नुकसान नहीं होने वाला है। टीएमसी ने कई बी टीम, सी टीम देखा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/stock-market-closed-with-losses-for-the-fourth-consecutive-day/102948

शेयर मार्केट लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ हुए बंद, 346 अंक टूटा सेंसेक्स

Related to this topic: