प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाबरी मस्जिद का निर्माण करा रहे हुमायूं कबीर को...

बाबरी मस्जिद का निर्माण करा रहे हुमायूं कबीर को अपनी जान की चिंता

नई गठित पार्टी जनता उन्नयन पार्टी के आला हुमायूं कबीर ने कलकत्ता हाई कोर्ट में अपील कर अपनी सुरक्षा के लिए जेड प्लस या वाई कैटोगरी की सिक्यूरिटी के लिए अपील की है।

बाबरी मस्जिद का निर्माण करा रहे हुमायूं कबीर को अपनी जान की चिंता

फाइल फोटो |

कोलकाता। टीएमसी से निष्कासित मुर्शिदाबाद के भरतपुर के विधायक और नई गठित पार्टी जनता उन्नयन पार्टी के आला हुमायूं कबीर ने कलकत्ता हाई कोर्ट में अपील कर अपनी सुरक्षा के लिए जेड प्लस या वाई कैटोगरी की सिक्यूरिटी के लिए अपील की है। उनका कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।

मुर्शिदाबाद जिले में बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर के वकील के अनुसार अगले सप्ताह कलकत्ता हाई कोर्ट उनकी अपील पर सुनवाई कर सकता है।

टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर झंझट करने का आरोप

जेयूपी के आला हुमायू कबीर का कहना है कि पिछले दिनों ने कोलकाता में ब्रिगेड ग्राउंड गए थे तो वहां टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ झंझट की थी। वे उनके हाथ से किसी तरह बच आए थे। उसके पहले वे बर्दवान जिले में पंडुआ गए थे। वहां मुस्लिकों का जलसा था। कुछ मुस्लिमों ने उन्हें वहां कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने दिया था। उन्हें जान से मारने की कई बार धमकी भी मिल रही है।

हुमायूं कबीर का कहना है कि उनके लिए अभी तीन राज्य पुलिस कै सिक्योरिटी गार्ड तैनात है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। वे अपने लिए वही सुरक्षा व्यवस्था चाहते हैं जो मुख्यमंत्री के लिए उपलब्ध कराई जाती है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/no-police-to-protect-special-observers-deployed-at-sir-due-to-ganga-sagar-mela/104470

गंगा सागर मेला के कारण SIR में तैनात विशेष पर्यवेक्षकों की सुरक्षा के लिए पुलिस नहीं

Related to this topic: