प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर ने निकाली...

बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर ने निकाली रैली, कहा – सीएम ममता को सत्ता में नहीं आने देंगे

West bengal : पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले में बेलडांगा के पास बाबरी मस्जिद बनवा रहे जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के सुप्रमो और भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हुमायूं कबीर...

बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर ने निकाली रैली कहा – सीएम ममता को सत्ता में नहीं आने देंगे

बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर ने निकाली रैली, कहा – मुख्यमंत्री ममता को सत्ता में नहीं आने देंगे |

West bengal : पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले में बेलडांगा के पास बाबरी मस्जिद बनवा रहे जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के सुप्रमो और भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हुमायूं कबीर ने रैली निकाली। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करने और भाजपा को सत्ता में आने से रोकने में उनकी पार्टी की अहम भूमिका होगी। टीएमसी से निष्कासिक हुमायूं कबीर ने नदिया जिले के पलासी से बेलडांगा तक करीब 45 किलोमीटर कभी मोटर साइकिल, कभी पैदल और कभी खुली कार से यात्रा की। 

पलासी से कालीगंज, जानकीनगर, रेजीनगर होते गुए राष्ट्रीय राजमार्ग से बेलडांगा तक वे अपनी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से साथ आए। रास्ते में बीच-बीच में लोगों ने मस्जिद के निर्माण के उन्हें चंदा भी दिया। नदिया और मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन का कहना है कि उन्होंने रैली के लिए अनुमति नहीं ली थी। लेकिन उनकी रैली के साथ पुलिस तैनात थी।

जेयूपी सुप्रीमो का कहना है कि वे और उनकी पार्टी ऐसा कोई कम नहीं करेगी, जो संविधान विरोधी हो। वे सारे नियम-कानून मान कर चलते हैं। उन्होंने बड़ी रैली नहीं निकाली। हाई और हाई सेकेंड्री परीक्षा चल रही है। परीक्षार्धियों को कोई असुविधा नहीं हो, इसका ख्याल करते हुए उन्होंने ताकत दिखानेवाली रैली नहीं की। उनका कहना है कि माकपा, वाम मोर्चा के दूसरे घटकों, आएसएफ, एमआईएम से चुनावी तालमेल के लिए बातचीत हो रही है। उनसे चुनावी तालमेल नहीं होने की स्थिति में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उनका दावा है कि इस बार उनके समर्थन के बिना किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी।

https://www.primenewsnetwork.in/india/mamata-angry-over-pune-worker-killing/140525

Related to this topic: