टीएमसी से निष्कासित भरतपुर के विधायक और जनता उन्नयन पार्टी का गठन करने वाले हुमायूं कबीर 2026 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़ा करेंगे।
कोलकाता। टीएमसी से निष्कासित भरतपुर के विधायक और जनता उन्नयन पार्टी का गठन करने वाले हुमायूं कबीर 2026 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़ा करेंगे। इससे पहले उन्होंने 135 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने का ऐलान किया था। उनकी पार्टी आईएसएफ से चुनावी तालमेल करेगी।
टीएमसी उम्मीदवारों के खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे हुमायूं कबीर
बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के जिला मुर्शिदाबाद के तहत बेलाडांगा में बाबरी मस्जिद का निर्माण करवा रहे हुमायूं कबीर का कहना है कि वे विधानसभा चुनाव में टीएमसी के उम्मीदवारों के खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे। उनका एकमात्र लक्ष्य टीएमसी को सत्ता से हटाना है। हुमायूं कबीर अपने को भाजपा विरोधी भी बताते हैं।
टीएमसी नेता हुमायूं कबीर पर लगा रहे भाजपा की मदद करने का आरोप
टीएमसी के नेता उन पर भाजपा का मददगार होने का आरोप लगा रहे है। उनकी तर्क है कि हुमायूं कबीर कहने भर के लिए अपने को भाजपा विरोधी बता रहे हैं लेकिन वे भाजपा की मदद कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार टीएमसी ने मुर्शिदाबाद में अपने नेताओं को हुमायूं कबीर के विरोध में अधिक से अधिक अपनी गतिविधियां तेज करने को कहा है।
बेलडांगा में बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए टीएमसी से जुड़े मुर्शिदाबाद के मुस्लिम नेताओं को ईंट ढोते हुए देखे जाने पर टीएमसी के जिलों और प्रदेश के नेताओं की चिंता बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/voter-hearings-under-sir-begin-in-west-bengal/102731
पश्चिम बंगाल में एसआइआर के तहत वोटरों की सुनवाई आरंभ